दुर्ग। मोहन नगर, दुर्ग स्थित कांगला मांझी (आदिवासी समाज) कार्यालय, मंगल भवन एवं राइजिंग लाइन से जुड़े लगभग 60 वर्षों से उपयोग में रहे सार्वजनिक मार्ग को जल संसाधन विभाग द्वारा पक्की बाउंड्री एवं गेट लगाकर बंद किए जाने के विरोध में शहर जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल एवं नेता प्रतिपक्ष एवं वार्ड पार्षद संजय कोहले के नेतृत्व में कार्यपालन अभियंता, जल संसाधन विभाग को ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में बताया गया कि यह मार्ग वर्षों से आमजन के आवागमन का प्रमुख साधन रहा है, जिससे मोहन नगर के नागरिक निरंतर उपयोग करते आ रहे हैं। इसी मार्ग से होकर गुजरने वाली राइजिंग लाइन के माध्यम से कर्मचारी नगर में पानी की आपूर्ति होती है, ऐसे में गेट एवं बाउंड्री निर्माण से पाइपलाइन के रखरखाव में बाधा उत्पन्न होने के साथ-साथ जल आपूर्ति भी प्रभावित होने की आशंका है।
कांग्रेस ने यह भी कहा कि यह मार्ग आपातकालीन सेवाओं—जैसे एम्बुलेंस एवं फायर ब्रिगेड—के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। मार्ग बंद होने की स्थिति में आपातकालीन सेवाएं बाधित होंगी, जिससे जनजीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।
इस अवसर पर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि “60 वर्षों से उपयोग में रहे सार्वजनिक मार्ग को बंद करना पूरी तरह जनविरोधी निर्णय है। इससे आम नागरिकों, आदिवासी समाज एवं आवश्यक सेवाओं पर गंभीर प्रभाव पड़ेगा। यदि प्रशासन ने शीघ्र ही इस निर्णय को वापस नहीं लिया तो कांग्रेस पार्टी जनहित में उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रही है और किसी भी स्थिति में जनहित के साथ समझौता नहीं किया जाएगा।
इस दौरान दुर्ग कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल, संजय कोहले, रायसिंह ढिकोला , अजय शर्मा, अल्ताफ अहमद, अनूप वर्मा, प्रवक्ता सुशील भारद्वाज, ओमप्रकाश जोशी, सन्नी साहू, शंकर ठाकुर, प्रकाश जोशी, मनीष बघेल, गौरव उमरे, आयुष शर्मा, अली असगर, राकेश ठाकुर, मुकुंद देवेश पुरोहित, राजेश पुरोहित, अनिल कन्नौजिया, कुंदन सोनी, अनिल काला, रामचरण, नरेंद्र, भगत, निषाद सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
ज्वाला प्रसाद अग्रवाल, कार्यालय शाप न. 2 संतोषी मंदिर परिसर,गया नगर दुर्ग , छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
+91 99935 90905
amulybharat.in@gmail.com
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 49001
Copyright © Amuly Bharat News ©2023-24. All rights reserved | Designed by Global Infotech
Add Comment