• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
ताज़ा समाचार और भी
40 शौचालयों की जिम्मेदारी स्व-सहायता समूहों को, रख-रखाव में तेजी
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 24 मार्च 2026,  07:35 PM IST
  • 167
40 शौचालयों की जिम्मेदारी स्व-सहायता समूहों को, रख-रखाव में तेजी

सामुदायिक शौचालयों का संधारण कार्य जारी, नागरिकों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं,

?जर्जर शौचालयों में मरम्मत के साथ कुछ स्थानों पर डिस्मेंटलिंग कार्य भी शुरू,

?जल आपूर्ति सुधारने निगम के निर्देश, पंप व बोर की सफाई पर जोर,

?कई वार्डों में तेजी से चल रहा संधारण, जल्द मिलेगा लाभ,

दुर्ग// नगर पालिक निगम क्षेत्र में नागरिकों को स्वच्छ और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सामुदायिक शौचालयों का संधारण कार्य तेजी से जारी है। निगम द्वारा कुल 40 सामुदायिक शौचालयों को छत्तीसगढ़ शासन की स्वच्छता श्रृंगार योजना के तहत विधिवत प्रक्रिया पूरी कर स्व-सहायता समूहों को संचालन एवं रख-रखाव के लिए सौंपा गया है।

निगम प्रशासन द्वारा पुराने और जर्जर शौचालयों की स्थिति को सुधारने के लिए व्यापक स्तर पर मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। कई शौचालयों में दरवाजों का परिवर्तन, टूटी सीटों की मरम्मत तथा पुराने सीवरेज टैंकों का पुनः संधारण किया जा रहा है। वहीं, जिन शौचालयों की हालत अत्यधिक खराब है और जहां जनहानि की आशंका है, वहां सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए डिस्मेंटलिंग की प्रक्रिया भी अपनाई जा रही है। वर्तमान में कई स्थानों पर पुराने दरवाजे हटाकर नए दरवाजे लगाए जा रहे हैं।

जल आपूर्ति की समस्या को गंभीरता से लेते हुए निगम ने सहायक अभियंता (नल-जल) को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत बोर की सफाई एवं खराब पंपों को बदलने का कार्य किया जा रहा है, ताकि शौचालयों में पानी की उपलब्धता सुचारु बनी रहे और नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

विभिन्न वार्डों में संधारण कार्य तेजी से प्रगति पर है। वार्ड क्रमांक 53 एवं 54 में नए सेप्टिक टैंक, दरवाजे, लाइट और अन्य आवश्यक फिटिंग कार्य किए जा रहे हैं। इसके अलावा वार्ड 34, 19 एवं 22 में भी संधारण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है, जिसे शीघ्र पूर्ण कर आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

निगम द्वारा यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि सभी शौचालयों की नियमित साफ-सफाई स्व-सहायता समूहों के माध्यम से लगातार की जाए, जिससे शहर में स्वच्छता का स्तर और बेहतर हो सके।

RO. NO 13404/ 42

RO. NO 13404/ 42

Add Comment


Add Comment

RO. NO 13404/ 42
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 42
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 42
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 42
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter