रायपुर। राजधानी रायपुर में साइबर ठगी के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच और पुलिस की संयुक्त टीम ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय ठगी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में संचालित तीन फर्जी कॉल सेंटरों पर छापेमार कार्रवाई कर 40 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार, ये फर्जी कॉल सेंटर गंज थाना क्षेत्र में एक और राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर संचालित किए जा रहे थे। वहीं जांच के दौरान फाफडीह इलाके में भी एक बड़े कॉल सेंटर के संचालन का खुलासा हुआ है, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है।
भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त
छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 20 लैपटॉप, 50 डेस्कटॉप और करीब 50 मोबाइल फोन जब्त किए हैं। इन उपकरणों के माध्यम से देश-विदेश के लोगों को निशाना बनाकर ठगी को अंजाम दिया जाता था।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फैला नेटवर्क
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरोह के तार अंतरराष्ट्रीय स्तर तक जुड़े हुए हैं। आरोपी विदेशी नागरिकों को फर्जी कॉल और ऑनलाइन माध्यमों से झांसे में लेकर ठगी करते थे। पुलिस अब डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर नेटवर्क के अन्य सदस्यों और मास्टरमाइंड की तलाश में जुट गई है।
जांच जारी, और खुलासों की उम्मीद
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासे होने की संभावना है।
इस कार्रवाई के बाद रायपुर पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध कॉल या ऑनलाइन ऑफर से सतर्क रहें और तुरंत साइबर सेल को सूचना दें।
ज्वाला प्रसाद अग्रवाल, कार्यालय शाप न. 2 संतोषी मंदिर परिसर,गया नगर दुर्ग , छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
+91 99935 90905
amulybharat.in@gmail.com
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 49001
Copyright © Amuly Bharat News ©2023-24. All rights reserved | Designed by Global Infotech
Add Comment