• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
ताज़ा समाचार और भी
भिलाई के अक्षयपात्र फाउंडेशन में ‘श्रमवीर स्वास्थ्य जाँच शिविर’ का सफलआयोजन
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 26 मार्च 2026,  09:03 AM IST
  • 102
भिलाई के अक्षयपात्र फाउंडेशन में ‘श्रमवीर स्वास्थ्य जाँच शिविर’ का सफलआयोजन

100 बीमित श्रमिकों का हुआ निःशुल्क परीक्षण एवं उपचार

दुर्ग/ प्रदेश के श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन के निर्देशानुसार कर्मचारी राज्य बीमा सेवायें (श्रम विभाग) के रिसाली-मरौदा केन्द्र द्वारा अक्षयपात्र फाउंडेशन, सेक्टर-6, भिलाई में ’श्रमवीर स्वास्थ्य जाँच शिविर’ का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में प्रभारी बीमा चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. (श्रीमती) सूर्या वर्मा के मार्गदर्शन में मेडिकल टीम ने लगभग 100 बीमित श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया, जिसमें मुख्य रूप से रक्तचाप, मधुमेह और रक्त की जाँच कर निःशुल्क औषधियों का वितरण किया गया। स्वास्थ्य जाँच के साथ-साथ श्रमिकों को बीमारी से बचाव के प्रति जागरूक किया गया और उन्हें ई.एस.आई.सी. योजना के अंतर्गत मिलने वाले चिकित्सा हितलाभ, नकद हितलाभ, विकलांगता, मातृत्व लाभ तथा द्वितीयक व तृतीयक उपचार संबंधी आवश्यक जानकारी प्रदान की गई। शिविर के सफल संचालन में श्रीमती किरण, श्रीमती योगिता पटेल, श्रीमती अनुराधा बघेल, मो. तैयुब अंसारी, श्री धनंजय वर्मा और श्री हुमन ने अपनी महत्वपूर्ण सेवायें दीं। कार्यक्रम के अंत में संस्था द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

RO. NO 13404/ 42

RO. NO 13404/ 42

Add Comment


Add Comment

RO. NO 13404/ 42
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 42
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 42
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 42
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter