बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में H5N1 बर्ड फ्लू के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिले के प्रसिद्ध कानन-पेंडारी जू को अगले 7 दिनों के लिए पूरी तरह बंद कर दिया गया है।
जू में सेनेटाइजेशन और जांच शुरू
इस दौरान मेडिकल टीम द्वारा पूरे जू परिसर को सेनेटाइज किया जाएगा और वहां मौजूद वन्यजीवों की स्वास्थ्य जांच भी की जाएगी। प्रशासन ने जू प्रबंधन को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। संभावना है कि जू अब अप्रैल महीने में आम लोगों के लिए फिर से खोला जाएगा।
हजारों पक्षियों की मौत से मचा हड़कंप
बिलासपुर में 19 मार्च से अब तक 4744 पक्षियों की मौत हो चुकी है, जिसके बाद बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई। संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन ने 22,808 चूजे, बतख और बटेरों को नष्ट किया है, साथ ही 80 क्विंटल दाना और 25 हजार अंडों को भी डिस्पोज किया गया है।
इन्फेक्टेड और सर्विलांस जोन घोषित
प्रशासन ने 1 किलोमीटर क्षेत्र को इन्फेक्टेड जोन और 10 किलोमीटर क्षेत्र को सर्विलांस जोन घोषित किया है।
इन्फेक्टेड जोन में रामकृष्ण परमहंस नगर और विद्यासागर नगर वार्ड शामिल हैं, जहां विशेष निगरानी रखी जा रही है।
पोल्ट्री गतिविधियों पर पूरी तरह रोक
इन्फेक्टेड और सर्विलांस जोन में मुर्गी, अंडे सहित सभी पोल्ट्री उत्पादों की बिक्री, परिवहन और भंडारण पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। पोल्ट्री दुकानों को अस्थायी रूप से बंद रखने और डोर-टू-डोर डिलीवरी पर भी रोक लगाई गई है।
हेल्पलाइन नंबर जारी
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए जिला प्रशासन ने कंट्रोल रूम स्थापित किया है। आम नागरिकों के लिए हेल्पलाइन नंबर 88278 17931 और 94061 58769 जारी किए गए हैं।
प्रशासन की अपील
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें, अफवाहों से बचें और किसी भी संदिग्ध स्थिति की सूचना तुरंत संबंधित विभाग को दें।
इस पूरे घटनाक्रम के बाद बिलासपुर में हाई अलर्ट की स्थिति है और संक्रमण को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।
ज्वाला प्रसाद अग्रवाल, कार्यालय शाप न. 2 संतोषी मंदिर परिसर,गया नगर दुर्ग , छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
+91 99935 90905
amulybharat.in@gmail.com
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 49001
Copyright © Amuly Bharat News ©2023-24. All rights reserved | Designed by Global Infotech
Add Comment