मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की वरिष्ठ नेता रूपाली चाकणकर ने शुक्रवार को पार्टी की महाराष्ट्र महिला शाखा के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। यह कदम उन्होंने स्वयंभू बाबा अशोक खरात से कथित संबंधों को लेकर उठे विवाद के बीच उठाया है।
चाकणकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट साझा कर इस्तीफे की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सुबह सुनेत्रा पवार से फोन पर चर्चा के बाद उन्होंने यह निर्णय लिया और अपने पद से हटने की बात सार्वजनिक की।
इस बीच, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) की नेता सुषमा अंधारे ने चाकणकर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अंधारे का दावा है कि महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष रहते हुए चाकणकर ने संगीतकार अनु मलिक को यौन उत्पीड़न के मामले में क्लीन चिट दी थी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इसके बाद चाकणकर के बेटे को मलिक की फिल्म में काम मिला।
हालांकि, अनु मलिक ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि उन्हें पहले राष्ट्रीय महिला आयोग और बाद में महाराष्ट्र महिला आयोग से क्लीन चिट मिली थी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उन्होंने किसी को काम नहीं दिया और न ही किसी के लिए कोई सिफारिश की।
गौरतलब है कि इससे पहले भी अशोक खरात से कथित संबंधों के चलते रूपाली चाकणकर ने राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था। अशोक खरात पर कई महिलाओं के यौन शोषण के आरोप हैं और उसे एक दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है।
ज्वाला प्रसाद अग्रवाल, कार्यालय शाप न. 2 संतोषी मंदिर परिसर,गया नगर दुर्ग , छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
+91 99935 90905
amulybharat.in@gmail.com
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 49001
Copyright © Amuly Bharat News ©2023-24. All rights reserved | Designed by Global Infotech
Add Comment