सहकारिता को सशक्त करने की दिशा में एक और कदम - गजेन्द्र यादव
दुर्ग। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्या. दुर्ग के मुख्यालय में नवीन भवन के निर्माण हेतु भूमिपूजन कार्यक्रम का आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव शामिल हुए और उन्होंने कहा की लगभग ₹2.77 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाला यह आधुनिक भवन क्षेत्र के किसानों, खाताधारकों एवं आमजन को बेहतर एवं सुलभ बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। नवीन भवन के निर्माण से सहकारिता क्षेत्र को नई मजबूती मिलेगी, साथ ही किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण को भी बढ़ावा मिलेगा। बरसो पुराने बने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक का नवीन भवन बनाने सालों से मांग की जा रही थी,
भूमिपूजन कार्यक्रम उपस्थितजन को संबोधित करते हुए केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि सहकारिता केवल एक व्यवस्था नहीं, बल्कि एक सशक्त विचारधारा है, जो सबका साथ, सबका विकास के मूल मंत्र को साकार करती है। सहकारिता के माध्यम से छोटे और सीमांत किसान भी संगठित होकर अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर रहे हैं।
उन्होंने आगे कहा की भारत की ग्रामीण अर्थव्यवस्था का आधार सहकारिता है। जब किसान, मजदूर और आमजन एक साथ मिलकर कार्य करते हैं, तो विकास की गति कई गुना बढ़ जाती है। सहकारी बैंक किसानों को सरल ऋण सुविधा, बीज, खाद एवं अन्य आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। बिन सहकार, नहीं उद्धार केवल एक नारा नहीं, बल्कि ग्रामीण विकास का मूल सिद्धांत है।
भूमिपूजन में सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन, उपाध्यक्ष नरेश यदु, भाजपा प्रदेश संयोजक शिव चंद्राकर, जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, जिला महामंत्री दिलीप साहू, जिला उपाध्यक्ष शिवेंद्र परिहार, महापौर श्रीमती अलका बाघमार, जिला पंचायत सदस्य पवन शर्मा, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कुलेश्वरी देवांगन, बैंक के सीईओ सुनील वर्मा, पार्षदगण एवं मंडल अध्यक्षगण सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
ज्वाला प्रसाद अग्रवाल, कार्यालय शाप न. 2 संतोषी मंदिर परिसर,गया नगर दुर्ग , छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
+91 99935 90905
amulybharat.in@gmail.com
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 49001
Copyright © Amuly Bharat News ©2023-24. All rights reserved | Designed by Global Infotech
Add Comment