बिलासपुर से जारी जानकारी के अनुसार दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में 30,000 करोड़ रुपये से अधिक का ऑरिजिनेटिंग फ्रेट रेवेन्यू अर्जित कर नया रिकॉर्ड बनाया है। 28 मार्च 2026 को यह उपलब्धि मात्र 362 दिनों में हासिल की गई, जो अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
29 मार्च 2026 तक यह राजस्व बढ़कर 30,123.26 करोड़ रुपये हो गया। इस उपलब्धि के साथ जोन ने भारतीय रेल के कुल माल राजस्व में लगभग 17.11 प्रतिशत का योगदान दिया। पिछले वर्ष की तुलना में करीब 1,015 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आय दर्ज की गई, जो लगभग 3.5 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाती है।
अन्य जोनों की तुलना में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे शीर्ष स्थान पर रहा। इस अवधि में पूर्व तटीय रेलवे ने लगभग 28,967 करोड़, पूर्व मध्य रेलवे ने 24,311 करोड़ और दक्षिण पूर्व रेलवे ने लगभग 17,794 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया।
पिछले वर्षों में भी जोन ने लगातार प्रगति की है—2020-21 में 18,128 करोड़ से बढ़कर 2024-25 में 29,372 करोड़ रुपये तक राजस्व पहुंचा। कोयला, लौह अयस्क, सीमेंट, क्लिंकर, खाद्यान्न और कंटेनर ट्रैफिक में वृद्धि इस सफलता के प्रमुख कारण रहे।
जोन में तीसरी और चौथी रेल लाइनों के विस्तार जैसे अधोसंरचना कार्यों से परिचालन क्षमता बढ़ी है। इस उपलब्धि का श्रेय महाप्रबंधक तरुण प्रकाश के नेतृत्व और कर्मचारियों के समन्वित प्रयासों को दिया गया है।
ज्वाला प्रसाद अग्रवाल, कार्यालय शाप न. 2 संतोषी मंदिर परिसर,गया नगर दुर्ग , छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
+91 99935 90905
amulybharat.in@gmail.com
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 49001
Copyright © Amuly Bharat News ©2023-24. All rights reserved | Designed by Global Infotech
Add Comment