दुर्ग। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में हुए आत्महत्या प्रकरण में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मृतक को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में मृतक की पत्नी, उसका भाई और मामा शामिल हैं, जिन्हें उत्तर प्रदेश से पकड़कर दुर्ग लाया गया।
पुलिस के अनुसार, गया नगर वार्ड क्रमांक 04 निवासी 30 वर्षीय विशाल गुप्ता ने 11 मार्च 2026 की रात करीब 10:30 बजे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान मृतक के परिजनों के बयान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, मेडिकल रिपोर्ट और घटनास्थल का निरीक्षण किया गया।
@GI@
जांच में अहम खुलासा तब हुआ, जब मृतक के मोबाइल फोन से एक वीडियो बरामद हुआ। इस वीडियो में विशाल गुप्ता ने आत्महत्या से पहले अपनी पत्नी और उसके परिजनों द्वारा लगातार मानसिक प्रताड़ना दिए जाने का जिक्र किया था। इसी प्रताड़ना से आहत होकर उसने आत्मघाती कदम उठाया।
प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने धारा 108, 3(5) बीएनएस के तहत अपराध क्रमांक 157/2026 दर्ज कर विवेचना शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष टीम गठित कर आरोपियों की तलाश में उत्तर प्रदेश भेजा गया। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर तीनों आरोपियों को 29 मार्च 2026 को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी:
तनु उर्फ मोहनी गुप्ता (25 वर्ष) – निवासी दुर्ग, वर्तमान पता मौहदा, जिला हमीरपुर (उ.प्र.)
शिवा गुप्ता (19 वर्ष) – निवासी मौहदा, जिला हमीरपुर (उ.प्र.)
कृष्ण कुमार गुप्ता (50 वर्ष) – निवासी सुमेरपुर पेलानी रोड, जिला हमीरपुर (उ.प्र.)
जप्त सामग्री:
घटना से संबंधित वीडियो साक्ष्य सहित एक मोबाइल फोन
घटना का कारण: वैवाहिक विवाद और मानसिक प्रताड़ना
इस कार्रवाई में उप निरीक्षक निर्मल सिंह ध्रुव, आरक्षक कमलेश देशमुख, विकास तिवारी एवं महिला आरक्षक लता रजक की सराहनीय भूमिका रही।
पुलिस की अपील: दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की मानसिक प्रताड़ना या पारिवारिक विवाद की स्थिति में कानून का सहारा लें और पुलिस को सूचना दें। आत्महत्या जैसे गंभीर कदम से बचें। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ज्वाला प्रसाद अग्रवाल, कार्यालय शाप न. 2 संतोषी मंदिर परिसर,गया नगर दुर्ग , छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
+91 99935 90905
amulybharat.in@gmail.com
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 49001
Copyright © Amuly Bharat News ©2023-24. All rights reserved | Designed by Global Infotech
Add Comment