• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
ताज़ा समाचार और भी
ज्वाला एक्सप्रेस की खबर का असर: जिला न्यायालय परिसर दुर्ग में बंद वॉटर एटीएम हुआ चालू
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 1 अप्रैल 2026,  07:41 AM IST
  • 212
ज्वाला एक्सप्रेस न्यूज की खबर का असर: जिला न्यायालय परिसर दुर्ग में बंद वॉटर एटीएम हुआ चालू

दुर्ग। जिला न्यायालय परिसर में लंबे समय से बंद पड़ा वॉटर एटीएम आखिरकार समाचार प्रकाशित होने के बाद चालू कर दिया गया है। यह वॉटर एटीएम क्षेत्रीय विधायक एवं मंत्री गजेन्द्र यादव द्वारा विधायक निधि से स्थापित किया गया था, लेकिन तकनीकी खराबी के चलते कई दिनों से बंद पड़ा था, जिससे आम नागरिकों, अधिवक्ताओं और न्यायालय आने वाले लोगों को पेयजल के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।Image after paragraph

इस समस्या को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद संबंधित विभाग ने तत्परता दिखाते हुए मशीन की मरम्मत कर उसे पुनः चालू कर दिया। अब न्यायालय परिसर में आने वाले लोगों को ठंडा और स्वच्छ पेयजल आसानी से उपलब्ध हो सकेगा।

स्थानीय लोगों और अधिवक्ताओं ने वॉटर एटीएम के पुनः शुरू होने पर संतोष जताया है और उम्मीद जताई है कि आगे से इसके रखरखाव पर भी नियमित ध्यान दिया जाएगा, ताकि ऐसी स्थिति दोबारा न बने।

अपडेट: विभागीय अधिकारियों ने बताया कि वॉटर एटीएम की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए गए हैं, जिससे भविष्य में किसी प्रकार की समस्या आने पर तत्काल समाधान किया जा सके।

RO. NO 13404/ 42

RO. NO 13404/ 42

Add Comment


Add Comment

RO. NO 13404/ 42
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 42
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 42
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 42
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter