.jpeg)
दुर्ग। जिले की स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए प्रदेश के शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने दुर्ग जिला अस्पताल से 10 नई एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किये।
इस अवसर पर केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने स्वयं एम्बुलेंस का स्टेयरिंग संभालते हुए ड्राइवर की भूमिका निभाई और एक प्रेरणादायक संदेश दिया कि जनप्रतिनिधि केवल दायित्वों का निर्वहन करने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि हर आपात स्थिति में मरीजों की सेवा के लिए सदैव तैयार रहते हैं।
जिला अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाना सरकार की प्राथमिकता है और इन नई एम्बुलेंस के जुड़ने से जिले के दूरस्थ एवं जरूरतमंद क्षेत्रों तक त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना और अधिक सहज हो सकेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि इन एम्बुलेंस के माध्यम से मरीजों को समय पर उपचार मिलेगा, जिससे अनेक जिंदगियां बचाई जा सकेंगी।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 108 संजीवनी एक्सप्रेस वाहन के जिला स्तरीय शुभारंभ अवसर पर केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने एम्बुलेंस के ड्राइवर सीट पर बैठकर स्टीयरिंग संभाली और साथ में जिले के कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह एवं सिविल सर्जन डॉ. आशीष मिंज को बिठाकर एम्बुलेंस से शहर कुछ क्षेत्र में एम्बुलेंस चलाकर अपने इस अनूठे अंदाज से न केवल स्वास्थ्य कर्मियों का उत्साहवर्धन किया, बल्कि समाज के प्रति संवेदनशीलता और सेवा भाव का भी उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किये। उनकी सादगी और सरलता ने उपस्थित जनसमूह को विशेष रूप से प्रभावित किये।
इस दौरान जिला प्रशासन के अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया।
नई एम्बुलेंस के संचालन से दुर्ग जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को नई गति मिलेगी और आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को त्वरित सहायता सुनिश्चित हो सकेगी। आज शुभारंभ किये गये एम्बुलेंस वाहन जिला अस्पताल के अलावा जिले के विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों की सेवा के लिए उपलब्ध रहेंगे।
कार्यक्रम में सीएचएमओ डॉ. दानी, सभापति श्री श्याम शर्मा, पार्षदगण, मंडल अध्यक्ष और कार्यकर्त्ता, जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक एवं कर्मचारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने इस जनहितकारी पहल का स्वागत करते हुए इसे समाज के प्रति जिम्मेदारी और सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।
ज्वाला प्रसाद अग्रवाल, कार्यालय शाप न. 2 संतोषी मंदिर परिसर,गया नगर दुर्ग , छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
+91 99935 90905
amulybharat.in@gmail.com
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 49001
Copyright © Amuly Bharat News ©2023-24. All rights reserved | Designed by Global Infotech
Add Comment