भिलाई, Steel Authority of India Limited (सेल) के भिलाई स्टील प्लांट में मंगलवार सुबह एक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। यह घटना प्लांट के पीबीएस-2 स्थित 25 मेगावाट टर्बाइन एरिया में हुई, जहां अचानक ब्लास्ट के बाद आग तेजी से फैल गई। आग की लपटें करीब 10 फीट तक उठती देखी गईं, जिससे मौके पर मौजूद कर्मचारियों में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।
घटना की सूचना मिलते ही आधा दर्जन से अधिक फायर ब्रिगेड की गाडिय़ां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। इस दौरान प्लांट के वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर मौजूद रहे और राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी करते रहे।
हादसे में दो भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारी और तीन ठेका श्रमिक घायल हो गए। सभी घायल किसी तरह पीछे के रास्ते से बाहर निकलने में सफल रहे। इनमें से एक कर्मचारी का पैर फ्रैक्चर हुआ है, जबकि अन्य को हल्की चोटें आई हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, टर्बाइन में हुए ब्लास्ट के कारण आग फैली, हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों का अब तक स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। घटना के दौरान केबल जलने की बात भी सामने आई है। फिलहाल प्लांट को हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।
प्रबंधन और संबंधित विभागों द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है। समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिए जाने से एक बड़ा हादसा टल गया, लेकिन इस घटना ने एक बार फिर औद्योगिक सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
ज्वाला प्रसाद अग्रवाल, कार्यालय शाप न. 2 संतोषी मंदिर परिसर,गया नगर दुर्ग , छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
+91 99935 90905
amulybharat.in@gmail.com
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 49001
Copyright © Amuly Bharat News ©2023-24. All rights reserved | Designed by Global Infotech
Add Comment