आदित्य धर के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ ने चेतक स्क्रीन अवॉर्ड्स 2026 में 14 अवॉर्ड्स अपने नाम किए हैं। रणवीर सिंह ने बेस्ट एक्टर, आदित्य धर ने बेस्ट डायरेक्टर और अक्षय खन्ना को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर अवॉर्ड जीता। फिल्म का पहला और दूसरा पार्ट दोनों ही दर्शकों को काफी पसंद आए। मगर एक वर्ग ने इसे प्रोपेगेंडा भी बताया। वहीं अब परेश रावल ने कहा है कि उन्हें इस फिल्म का हिस्सा होना चाहिए था।
परेश रावल फिल्म की जमकर तारीफ की और साथ ही इस बात का अफसोस जताया कि उन्हें इस फ्रेंचाइज़ी का हिस्सा बनने का मौका नहीं मिला। इसे सागा बताते हुए उन्होंने न्यूज एजेंसी PTI से कहा, “मैंने धुरंधर 1 देखी और 2 देखी… पहला पार्ट दो बार देखा, दूसरा एक बार देखा और अब फिर से देखने का मन है। मुझे यह फिल्म बहुत पसंद आई। यह सिर्फ फिल्म नहीं, बल्कि एक सागा है। जिंदगी में पहली बार मुझे लगा कि काश मैं इसका हिस्सा होता तो और मजा आता।”
इसी बीच अभिनेता और सांसद रवि किशन ने फिल्म का खुलकर समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि इन फिल्मों ने “फिल्म इंडस्ट्री को फिर से जिंदा कर दिया है।” उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में कहा, “इसे प्रोपेगेंडा फिल्म कहना बिल्कुल गलत है। साउथ के कलाकारों ने इसे खुलकर सपोर्ट किया है, सबको ऐसा करना चाहिए। आजकल फिल्मों को प्रोपेगेंडा कहने का नया ट्रेंड शुरू हो गया है।”
ज्वाला प्रसाद अग्रवाल, कार्यालय शाप न. 2 संतोषी मंदिर परिसर,गया नगर दुर्ग , छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
+91 99935 90905
amulybharat.in@gmail.com
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 49001
Copyright © Amuly Bharat News ©2023-24. All rights reserved | Designed by Global Infotech
Add Comment