आईपीएल 2026 का 12वां मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। कोलकाता के मौसम के कारण केकेआर और पंजाब किंग्स के बीच मैच रद्द हुआ। इसके बाद दोनों टीमों को एक-एक अंक भी मिला। अब कोलकाता के बाद गुवाहाटी का मौसम भी फैंस का मजा किरकिरा कर सकता है। गुवाहाटी में भी बारिश का पूर्वानुमान है, इस कारण मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच होने वाले मुकाबले पर भी रद्द होने का खतरा मंडरा रहा है।
गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में मुंबई और राजस्थान की टीमें सीजन का अपना तीसरा-तीसरा मुकाबला खेलने उतरेंगी। इस मैच से पहले राजस्थान रॉयल्स अपने दोनों मैच जीतकर आई है। जबक मुंबई इंडियंस ने सीजन की शुरुआत जीत से की थी लेकिन पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने उसे मात दी थी। अब अगर गुवाहाटी में होने वाला यह मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ता है तो दोनों टीमों को 1-1 अंक मिल जाएगा।
अगर गुवाहाटी में मौसम की बात करें तो तेज हवा, तूफानी और थंडरस्टॉर्म के साथ बारिश की संभावना है। यहां के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है। मैच की शुरुआत शाम 7.30 बजे से होनी है इसका टॉस शाम 7 बजे होना है। अगर मैच के बीच भी बारिश आती है तो रात में तकरीबन 11.15 तक कट ऑफ टाइम भी हो सकता है।
हालांकि, मैच से पहले शाम 6 बजे तक यहां बारिश की संभावना ज्यादा है, तो उम्मीद है कि मैच के बीच बारिश खलल नहीं डालेगी। मगर तटीय इलाकों (समुद्र व नदियों के नजदीक) में इन दिनों तूफान और बारिश का आगमन कभी भी हो सकता है। ऐसा ही कोलकाता में सोमवार को देखा गया था, जब केकेआर और पंजाब का मैच एक बार बारिश आने के बाद दोबारा नहीं शुरू हो पाया।
यहां आईपीएल 2026 के 13वें मुकाबले यानी राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच की संभावित प्लेइंग 12, हेड टू हेड, लाइव प्रसारण तथा लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स और गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम की पिच रिपोर्ट दी गई है
ज्वाला प्रसाद अग्रवाल, कार्यालय शाप न. 2 संतोषी मंदिर परिसर,गया नगर दुर्ग , छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
+91 99935 90905
amulybharat.in@gmail.com
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 49001
Copyright © Amuly Bharat News ©2023-24. All rights reserved | Designed by Global Infotech
Add Comment