• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
ताज़ा समाचार और भी
मोदी सरकार पत्थर दिल हो गई मणिपुर में दो बच्चों की मौत के बाद राहुल गांधी ने बोला हमला
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 8 अप्रैल 2026,  10:45 AM IST
  • 297
मोदी सरकार पत्थर दिल हो गई मणिपुर में दो बच्चों की मौत के बाद राहुल गांधी ने बोला हमला

मणिपुर के बिष्णुपुर में मंगलवार सुबह हिंसा भड़क उठी। एक रॉकेट जैसे प्रोजेक्टाइल के घर पर गिरने से एक चार साल के बच्चे और उसकी नवजात बहन की नींद में ही मौत हो गई। इस बीच , लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार को असंवेदनशील और पत्थर दिल बताते हुए उस पर जमकर हमला बोला।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटॉफर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “मणिपुर में बीएसएफ जवान के घर में सोते दो नन्हे बच्चों की हत्या की खबर दिल को चीर देने वाली है। मणिपुर में हिंसा की दहकती हुई आग में आज 3 साल बाद भी निर्दोष बच्चे झुलस रहे हैं – शांति का कोई संकेत दूर-दूर तक नजर नहीं आता। मोदी सरकार इतनी संवेदनशून्य और पत्थरदिल हो गई है कि मानो यह भूल चुकी है कि मणिपुर के बच्चे भी देश के बच्चे हैं, हमारा भविष्य हैं।”

कब जागेगी ये सरकार- राहुल गांधी

लोकसभा में विपक्ष के नेता ने आगे लिखा, “कब जागेगी ये सरकार? आखिर कब तक अपनों की लाशें गिनते-गिनते मणिपुर करता रहेगा इंतज़ार? मैं बार-बार कहता आया हूं , शांति ही एकमात्र रास्ता है। सभी समुदायों को साथ लाकर, संवेदनशीलता से ही इस संकट का स्थायी समाधान निकाला जा सकता है। प्रधानमंत्री जी, मणिपुर सिर्फ एक राज्य नहीं है, जिम्मेदारी है। सिर्फ नाम का एक बयान काफी नहीं, सिर्फ दिखावे का एक दौरा काफी नहीं। आपको ठोस और तत्काल कदम उठाने ही होंगे – इससे पहले कि हालात पूरी तरह नियंत्रण से बाहर हो जाएं।”

बता दें कि मणिपुर सरकार ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए घाटी के पांच जिलों इंफाल पूर्व, इंफाल पश्चिम, थौबल, काकचिंग और बिष्णुपुर में तीन दिनों के लिए इंटरनेट सेवा अस्थायी तौर पर निलंबित कर दी है। तड़के तड़के हुआ यह हमला ट्रोंगलाओबी अवांग लेइकाई गांव में हुआ। यह मैतेई बहुल घाटी और कुकी-जोमी बहुल पहाड़ियों के बीच स्थित बार्डर पर बसा हुआ है। धमाकों में बच्चों की मां, ओइनम बिनिता गंभीर रूप से घायल हो गईं और वर्तमान में उनका पास के अस्पताल में इलाज चल रहा है।

RO. NO 13404/ 42

RO. NO 13404/ 42

Add Comment


Add Comment

RO. NO 13404/ 42
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 42
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 42
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 42
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter