रायपुर। रायपुर जिले में दूसरे जिले महासमुंद, धमतरी एवं गरियाबंद से रेत का लगातार अवैध परिवहन हो रहा है। मीडियम रेत से ज्यादा बारीक इन तीनों जिलों से रायपुर आ रही है, क्योंकि रायपुर में किसी भी खदान से बारीक रेत नहीं निकल रही है।
यही कारण है कि बारीक रेत काफी महंगी है। आम लोगों को 22 से 25 रुपए फीट की दर से बारीक रेत खरीदनी पड़ रही है। अवैध रेत का परिवहन ज्यादातर रात के समय में ही किया जा रहा है। हरिभूमि ने इस खबर को प्राथमिकता से प्रकाशित किया था। सहसपुर लोहारा एवं हरीश निर्मलकर बिरकोनी महासमुंद है।
कलेक्टर के निर्देश पर अवैध परिवहन पर रोक एवं कार्रवाई करने रात में निकली टीम
हरिभूमि की खबर का असर यह हुआ कि कलेक्टर गौरव सिंह ने स्वयं इस खबर को संज्ञान में लिया और रात में रायपुर सीमा में दूसरे जिलों से अवैध रेत परिवहन पर रोक लगाने तथा कार्रवाई करने के लिए खनिज विभाग के अफसरों को निर्देश दिए। इस निर्देश के तहत विभाग की टीम ने गुरुवार रात 10 बजे खरोरा, आरंग, नवापारा गोबरा, माना, मंदिर हसौद क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने 13 हाईवा वाहन को जब्ती बनाया है, जिसमें 12 में रेत तथा 1 में फर्शीपत्थर भरा हुआ है। इन सभी वाहन चालकों के पास रायल्टी पर्ची नहीं मिली। इसके बाद इन गाड़ियों को संबंधित क्षेत्र में जब्ती बनवाया गया है। इन गाड़ियों को अब तभी छोड़ा जाएगा, जब उनके मालिकों से जुर्माना की राशि वसूल की जाएगी।
जब्त वाहन में 7 दूसरे जिलों केएवं धमतरी जिले शामिल
औचक निरीक्षण में पकड़े गए वाहनों में 7 दूसरे जिलों के हैं। इनमें महासमुंद, गरियाबंद एवं धमतरी जिले शामिल हैं। विभाग ने सभी वाहन के मालिकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए अर्थदंड लगाया है। इसके तहत प्रत्येक रेत से भरी गाड़ी के मालिक पर लगभग 30 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। इस तरह 13 वाहन मालिकों से कुल 3 लाख 90 हजार के करीब जुर्माना वसूल किया जाएगा।
जब्त किए गए वाहन के मालिकों के नाम इस प्रकार हैं
मनीष साहू पारागांव, गोल्डी सिन्हा फिंगेश्वर, नागेश्वर साहू, बसर खान अहिवारा, बंटी साहू टिकरापारा रायपुर, पूर्णानंद साहू नवागांव नवापारा, भगवती ट्रेडर्स मेघा धमतरी, रौनक जैन लालपुर रायपुर, कंवलजीत सिंह कवर्धा, तेजराम वर्मा सिमगा, पंकज यदु कोटा तिल्दा, हंसूराम साहू वाले वाहन मालिकों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। रात में निरीक्षण करने निकली टीम में प्रभारी खनिज निरीक्षक रघुनाथ भारद्वाज, खनिज सिपाही जितेंद्र केसरवानी, रिजवान, लिलेश्वर मानिकपुरी, रामकुमार वर्मा तथा पायलट छबिलाल साहू शामिल रहे।
सप्ताहभर पूर्व 15 वाहन जब्त
रात में की गई कार्रवाई से करीब सप्ताहभर पूर्व विभाग की टीम ने दिन में अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई कर 15 वाहन को पकड़ा था। इनमें 9 वाहन में रेत, 3 में चूना पत्थर, 1 में मुरुम तथा 2 में मिट्टी भरी हुई थी। इस तरह सप्ताहभर में अवैध परिवहन मामले में 28 वाहन को पकड़कर उनके मालिकों से कुल 8 लाख रुपए समझौता राशि के रूप में जुर्माना वसूल किया जाना है। अफसरों का कहना है कि समझौता राशि जमा नहीं करने इस खबर का असर भी देखा गया। खनिज विभाग की टीम ने गुरुवार की रात को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में औचक निरीक्षण करते हुए 13 हाईवा वाहन को पकड़ा है। इनमें 12 वाहन में रेत तथा 1 वाहन में फर्शीपत्थर भरा हुआ था। इनमें से आधी से ज्यादा गाड़ियां दूसरे जिलों की हैं।
13 वाहन को पकड़ा गया है
खनिज विभाग के जिला अधिकारी राजेश मालवे ने बताया कि, शासन और प्रशासन के सख्त निर्देश हैं कि अवैध भंडारण, परिवहन और उत्खनन पर रोक लगाया जाए। इस निर्देश के तहत टीम को लगातार दिन और रात में निरीक्षण कर कार्रवाई के लिए भेजा जा रहा है। रात में निरीक्षण के दौरान 13 वाहन को पकड़ा गया है।
ज्वाला प्रसाद अग्रवाल, कार्यालय शाप न. 2 संतोषी मंदिर परिसर,गया नगर दुर्ग , छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
+91 99935 90905
amulybharat.in@gmail.com
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 49001
Copyright © Amuly Bharat News ©2023-24. All rights reserved | Designed by Global Infotech
Add Comment