जिला कांग्रेस , कांग्रेस के प्रकोष्ठ, ब्लॉक , मंडल , कार्यकारिणी में जुड़े सैकड़ों कार्यकर्ता ।आमजन में कांग्रेस के प्रति बड़ा विश्वास*
जिला कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल के नेतृत्व में संगठन सृजन के तहत लगातार हो रही बैठक , सभी पांचों ब्लॉक की नियुक्ति पश्चात प्रदेश से नियुक्त जिला कांग्रेस दुर्ग शहर प्रभारी सीमा वर्मा के शहर के पांचों ब्लॉक के दौरे और बैठक में जिला कांग्रेस सहित ब्लॉक के नवनियुक्त पदाधिकारियों कार्यकारिणी की सैकड़ों की संख्या में उपस्थिति से संगठन का विस्तार हो रहा है , लोगों में कांग्रेस के प्रति उत्साह और विश्वास बड़ा है ।
एक ही दिन में प्रभारी सीमा वर्मा के साथ मध्य ब्लॉक अध्यक्ष अलताफ अहमद, उत्तर ब्लाक अध्यक्ष देवश्री साहू , पूर्वी ब्लॉक अध्यक्ष मनीष बघेल, दक्षिण ब्लाक अध्यक्ष गुरदीप भाटिया, पश्चिम ब्लाक अध्यक्ष आनंद कपूर ताम्रकार सभी ब्लाक अध्यक्षों नेअपने अपने ब्लाकों में नवनियुक्त कार्यकारिणी के साथ बैठक ली ।
प्रभारी सीमा वर्मा ने सभी ब्लाक अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं को ब्लॉक की टीम, मंडल में वार्ड में और ब्लॉक के हर बूथ में कार्यकर्ताओं की नियुक्ति का आम जनता से सीधे संवाद रखने के लिए कहा , उन्होंने कहा कि बीजेपी की वादा खिलाफी और जनविरोधी नीतियों से जनता का कांग्रेस के प्रति विश्वास बड़ा है । जिसे हमे शतप्रतिशत पूरा करना है ।
जिला अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने कहा कि जिला कांग्रेस के बाद सभी ब्लाकों में कार्यकारिणी की, मंडल अध्यक्षों, वार्ड अध्यक्षों की नियुक्ति हो गई है जल्दी हर बूथ में भी नई बूथ कमेटी का गठन कर आम जनता से सीधा संवाद कर कांग्रेस की रीति नीति को जन जन तक पहुंचाएंगे ।
सभी ब्लाकों की महत्वपूर्ण बैठक में पूर्व विधायक अरुण वोरा, प्रदेश महामंत्री दीपक दुबे, पूर्व महापौर आर एन वर्मा , छाया महापौर प्रेमलता साहू सहित कांग्रेस के सभी जिला कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
ज्वाला प्रसाद अग्रवाल, कार्यालय शाप न. 2 संतोषी मंदिर परिसर,गया नगर दुर्ग , छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
+91 99935 90905
amulybharat.in@gmail.com
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 49001
Copyright © Amuly Bharat News ©2023-24. All rights reserved | Designed by Global Infotech
Add Comment