मिशन क्लीन सिटी: दुर्ग में सफाई व्यवस्था मजबूत,
कचरा प्रबंधन से लेकर आधुनिक प्लांट तक बड़ी तैयारी
एसएलआरएम सेंटरों का
विस्तार: 8 नए सेंटर स्वीकृत, 3 का निर्माण जारी
सूखा-गीला कचरा अलग दें,निगम की अपील, स्वच्छ सर्वेक्षण में टॉप का लक्ष्य,
मिशन क्लीन सिटी के तहत सभी एस.एल.आर.एम. सेंटर सक्रिय
दुर्ग/ / नगर पालिक निगम द्वारा मिशन क्लीन सिटी योजनांतर्गत शहर के सभी एस.एल.आर.एम. (Solid Liquid Resource Management) सेंटर पूर्ण रूप से क्रियाशील हैं। इन सेंटरों में वार्डों से प्राप्त कचरे का निपटान स्वच्छता दीदियों द्वारा मानवीय तरीके से किया जा रहा है। कचरा पृथक्कीकरण का कार्य भी लगातार जारी है, जिससे शहर में स्वच्छता व्यवस्था को मजबूती मिल रही है।


? तकनीकी उन्नयन और नए सेंटर निर्माण पर जोर
निगम द्वारा सभी सेंटरों में बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के साथ-साथ मशीनीकरण (तकनीकी उन्नयन) का कार्य तेजी से किया जा रहा है। वर्तमान में 08 नए एस.एल.आर.एम. सेंटरों के निर्माण की स्वीकृति प्राप्त हुई है, जिनमें से 03 सेंटरों का निर्माण कार्य प्रगति पर है, जबकि शेष 05 के लिए भूमि चिन्हांकन की प्रक्रिया जारी है।
44 करोड़ का बजट,संपूर्ण सफाई व्यवस्था पर खर्च
नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि 44 करोड़ रुपये का बजट केवल कचरा फेंकने के लिए नहीं, बल्कि पूरे शहर की सफाई व्यवस्था के लिए उपयोग किया जा रहा है। इसमें हजारों सफाई कर्मियों का वेतन, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, मशीनों का रख-रखाव तथा भविष्य में वेस्ट-टू-कम्पोस्ट प्लांट की स्थापना शामिल है।
जीरो वेस्ट नीति और जनता से सहयोग की अपील
निगम की नीति ‘जीरो वेस्ट’ पर आधारित है। डंपिंग यार्ड में आग लगने की घटनाएं प्रायः ज्वलनशील कचरे या बाहरी शरारतों के कारण होती हैं। भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए नए प्रोसेसिंग प्लांट की निविदा प्रक्रिया अंतिम चरण में है।
निगम प्रशासन ने शहरवासियों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और सूखा एवं गीला कचरा अलग-अलग देकर स्वच्छता अभियान में सहयोग करें, ताकि दुर्ग को स्वच्छ सर्वेक्षण में शीर्ष स्थान दिलाया जा सके।
ज्वाला प्रसाद अग्रवाल, कार्यालय शाप न. 2 संतोषी मंदिर परिसर,गया नगर दुर्ग , छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
+91 99935 90905
amulybharat.in@gmail.com
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 49001
Copyright © Amuly Bharat News ©2023-24. All rights reserved | Designed by Global Infotech
Add Comment