टीसीएस कांड की आरोपी एचआर निदा खान ने दावा किया है कि वो गर्भवती है और इसी आधार पर वो कोर्ट से राहत की उम्मीद भी लगा रही है। निदा खान ने नासिक की लोकल कोर्ट का रुख किया है और वहां मेडिकल आधार पर खुद के लिए राहत की मांग की है। इस समय निदा खान के इन दावों की जांच की जा रही है।
टीसीएस कांड के सामने आने के बाद से ही निदा खान फरार है। अभी तक जांच एजेंसियां उस तक नहीं पहुंच पाई हैं। लेकिन एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के मुताबिक निदा इस समय मुंबई में है और उसने नासिक के लोकल कोर्ट का रुख किया है। निदा के परिवार का दावा है कि निदा इस समय गर्भवती है।
निदा खान पर कई आरोप लगे हैं। FIR के मुताबिक टीसीएस ऑफिस में निदा उन पुरुष कर्मचारियों के साथ मजबूती से खड़ी रही जिन पर महिला कर्मचारियों को परेशान करने और जबरन धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश के आरोप लगे थे। जांच में यह भी सामने आया है कि निदा खान दूसरी महिला कर्मचारियों को इस्लामी तरीके से कपड़े पहनने और रीरि रिवाज अपनाने के लिए कहती थी।
नासिक पुलिस ने एक सीक्रेट ऑपरेशन कर टीसीएस कर्मचारियों के खिलाफ सबूत इकट्ठे किए थे। जांच के दौरान यौन उत्पीड़न, दबाव डालना और जबरन धर्म परिवर्तन कराने के आरोप सामने आए थे।
अब तक 8 महिला कर्मचारियों ने सामने आकर आरोप लगाए हैं कि उन पर लंबे समय से जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव डाला जा रहा था। साथ ही, उन्हें शारीरिक शोषण का भी सामना करना पड़ा और कुछ विशेष धार्मिक प्रथाएं अपनाने के लिए मजबूर किया गया। इन आरोपों की जांच के लिए महिला पुलिसकर्मी हाउसकीपिंग वर्कर बन दफ्तर में दाखिल हुईं, वहीं पुरुष पुलिस अधिकारियों ने सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी शुरू कर दी।
कुछ महीनों तक लगातार जांच की गई, कंपनी में रहकर कंपनी की गतिविधियों पर ध्यान दिया गया। उसी आधार पर कई सबूत इकट्ठे हुए और इतने बड़े रैकेट का भंडाफोड़ हुआ।
ज्वाला प्रसाद अग्रवाल, कार्यालय शाप न. 2 संतोषी मंदिर परिसर,गया नगर दुर्ग , छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
+91 99935 90905
amulybharat.in@gmail.com
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 49001
Copyright © Amuly Bharat News ©2023-24. All rights reserved | Designed by Global Infotech
Add Comment