स्व-गणना सुविधा से जुड़े नागरिक, 16 से 30 अप्रैल तक पोर्टल रहेगा सक्रिय
हर घर तक पहुंचे जनगणना, एक भी मकान न छूटे -आयुक्त के सख्त निर्देश,
कंट्रोल रूम स्थापना व प्रगणकों को सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश
दुर्ग// नगर पालिक निगम दुर्ग में जनगणना-2027 की तैयारियों के तहत निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल की अध्यक्षता में डाटा सेंटर में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में नोडल अधिकारी, प्रभारी अधिकारी (जनगणना) एवं चार्ज अधिकारियों की उपस्थिति में जनगणना कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।
? स्व-गणना सुविधा से नागरिकों को मिलेगा लाभ
बैठक में बताया गया कि नागरिकों की सुविधा हेतु स्व-गणना (Self Enumeration) की व्यवस्था आधिकारिक पोर्टल https://se.census.gov.in� पर 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक उपलब्ध है। इसके माध्यम से नागरिक स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं, जिससे प्रक्रिया और अधिक सरल एवं पारदर्शी बनेगी।
? हर घर तक पहुंचे जनगणना, कोई भी न छूटे – आयुक्त
आयुक्त सह प्रमुख नगर जनगणना अधिकारी श्री अग्रवाल ने निर्देश दिए कि जनगणना कार्य पारदर्शी, सुव्यवस्थित एवं समयबद्ध ढंग से पूर्ण किया जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वार्डवार घर-घर जाकर नंबरिंग सुनिश्चित करें और ध्यान रखें कि कोई भी घर छूटने न पाए। आमजन की अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। निगम के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को स्व गणना करने हेतु आदेशित किए
? कंट्रोल रूम स्थापना व प्रगणकों को सामग्री प्राप्ति उपरांत तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए
आयुक्त ने डाटा सेंटर में कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश दिए। साथ ही प्रगणकों को जनगणना किट, निर्देश पुस्तिका एवं आवश्यक सामग्री समय पर उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।
बैठक में उपायुक्त एवम् चार्ज अधिकारी मोहेंद्र साहू सहित गिरीश दीवान, संजय ठाकुर, राजेन्द्र ढबाले, आर.के. बोरकर, दुर्गेश गुप्ता, एस.के. केवलानी, हरिशंकर साहू, पंकज साहू, करण यादव, अपर्णा मिश्रा, उपयन्ति ठाकुर, प्रेरणा दुबे, सिद्धार्थ शर्मा, नारायण यादव, पंकज चन्द्रवंशी एवं गौतम साहू सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
ज्वाला प्रसाद अग्रवाल, कार्यालय शाप न. 2 संतोषी मंदिर परिसर,गया नगर दुर्ग , छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
+91 99935 90905
amulybharat.in@gmail.com
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 49001
Copyright © Amuly Bharat News ©2023-24. All rights reserved | Designed by Global Infotech
Add Comment