पीएम आवास हितग्राहियों से सीधा संवाद, समस्याओं के समाधान का भरोसा,
निर्माण में आ रही बाधाओं को दूर करने निगम सक्रिय,
बैठक के बाद कई हितग्राही मकान निर्माण के लिए आगे आए,
दुर्ग//नगर पालिक निगम/प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत वीएलसी घटक के ऐसे हितग्राही, जिन्होंने मकान निर्माण हेतु आवेदन तो किया है लेकिन किसी कारणवश कार्य प्रारंभ नहीं कर पा रहे हैं, उनके लिए नगर निगम दुर्ग द्वारा विशेष पहल की गई। कलेक्टर के निर्देश पर आयुक्त सुमित कुमार अग्रवाल ने रविवार को डाटा सेंटर दुर्ग में बैठक लेकर हितग्राहियों से सीधे संवाद किया।
आयुक्त ने सुनी समस्याएं, शीघ्र निर्माण शुरू करने किया प्रेरित
बठक में उपस्थित हितग्राहियों से आयुक्त ने व्यक्तिगत रूप से चर्चा कर उनकी समस्याओं को समझा। कई हितग्राहियों ने आर्थिक अभाव, तो कुछ ने ठेकेदार द्वारा समय पर कार्य नहीं करने की शिकायत रखी। वहीं कुछ ने शुभ मुहूर्त का इंतजार करने की बात कही। आयुक्त ने सभी को शीघ्र निर्माण कार्य प्रारंभ करने हेतु प्रेरित करते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
88 में से 36 हितग्राही रहे उपस्थित, 20 ने दी सहमति
बैठक में कुल 88 हितग्राहियों में से 36 उपस्थित हुए। विस्तृत चर्चा और समझाइश के बाद लगभग 20 हितग्राहियों ने अपने मकान निर्माण कार्य को जल्द शुरू करने की सहमति व्यक्त की।
जरूरतमंदों को हरसंभव सहायता देने की मंशा
नगर निगम का उद्देश्य ऐसे सभी हितग्राहियों को सहयोग प्रदान करना है, जो किसी भी कारण से अपना आवास निर्माण शुरू नहीं कर पा रहे हैं। आयुक्त ने आश्वस्त किया कि पात्र हितग्राहियों की समस्याओं का समाधान कर उन्हें उनके सपनों का घर दिलाने की दिशा में निरंतर प्रयास किया जाएगा।
ज्वाला प्रसाद अग्रवाल, कार्यालय शाप न. 2 संतोषी मंदिर परिसर,गया नगर दुर्ग , छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
+91 99935 90905
amulybharat.in@gmail.com
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 49001
Copyright © Amuly Bharat News ©2023-24. All rights reserved | Designed by Global Infotech
Add Comment