दुर्ग। जिले में जुआ और सट्टा जैसे अवैध कारोबार पर लगाम लगाने के लिए दुर्ग पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में पुरानी भिलाई थाना पुलिस ने सट्टा खिलाते एक आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 18 अप्रैल 2026 को पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि गत्वा तालाब के पास, शांतिपारा क्षेत्र में एक व्यक्ति अंकों के दांव पर रुपये-पैसों का लेनदेन कर सट्टा खिला रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर रेड कार्रवाई की।
कार्रवाई के दौरान आरोपी अविनाश ढीमर (28 वर्ष), निवासी शांतिपारा, पुरानी भिलाई को सट्टा संचालित करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 5 सट्टा पट्टी और 4025 रुपये नगद जप्त किए गए।
पुलिस ने मामले में अपराध क्रमांक 209/2026 दर्ज करते हुए छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 06 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी अवैध आर्थिक लाभ कमाने के उद्देश्य से सट्टा संचालन कर रहा था।
सराहनीय भूमिका:
इस कार्रवाई में उप निरीक्षक तुलसी राम साहू, आरक्षक बंटी सिंह, राजकुमार सिंह एवं वसीम खान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस की अपील:
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि जुआ और सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों से दूर रहें और ऐसी गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि कानून व्यवस्था बनाए रखी जा सके।
ज्वाला प्रसाद अग्रवाल, कार्यालय शाप न. 2 संतोषी मंदिर परिसर,गया नगर दुर्ग , छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
+91 99935 90905
amulybharat.in@gmail.com
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 49001
Copyright © Amuly Bharat News ©2023-24. All rights reserved | Designed by Global Infotech
Add Comment