श्री सांई नाथ जन सेवा समिति से प्रेरित होकर वाडाबलिजा जातीय महिला समाज का सराहनीय सेवा कार्य
भिलाई। भीषण गर्मी के इस दौर में जहां आमजन विशेषकर रेल यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं श्री सांई नाथ जन सेवा समिति द्वारा चलाए जा रहे जनसेवा कार्य समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत बन रहे हैं। इसी प्रेरणा से प्रभावित होकर वाडाबलिजा जातीय महिला समाज की ओर से रविवार को भिलाई रेलवे स्टेशन में एक सराहनीय सेवा कार्य का आयोजन किया गया।
संस्था के अध्यक्ष जी माधव राव ने बताया कि वाडाबलिजा महिला समाज की ओर से रेलवे स्टेशन के सामान्य डिब्बों में यात्रा कर रहे यात्रियों को लगभग 300 बोतल ठंडा पानी वितरित किया गया। तपती गर्मी में सफर कर रहे यात्रियों को ठंडा पानी मिलने से काफी राहत मिली और उन्होंने इस नेक कार्य के लिए वाडाबलिजा महिला समाज के सभी सम्मानित सदस्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा की।
इस अवसर पर महिला समाज की अध्यक्ष के. कामेश्वरी एवं डी नागमणि ने कहा कि श्री सांई नाथ जन सेवा समिति द्वारा निरंतर सेवा कार्य करते हुए गर्मी में यात्रियों को ठंडा पानी उपलब्ध कराया जा रहा है, जो वास्तव में मानव सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने बताया कि समिति की इसी सेवा भावना से प्रेरित होकर महिला समाज ने भी एक दिन सेवा कार्य करने का निर्णय लिया और आज इस कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।
कार्यक्रम के दौरान रेलवे स्टेशन परिसर में सेवा और सहयोग का एक सकारात्मक माहौल देखने को मिला। महिला समाज की सभी सदस्याएं पूरे उत्साह और समर्पण के साथ इस सेवा कार्य में जुटी रहीं। साथ ही श्री सांई नाथ जन सेवा समिति के सभी सम्मानित सदस्यगण भी उपस्थित रहे और उन्होंने इस पुनीत कार्य में सक्रिय सहयोग प्रदान किया।
इस आयोजन ने यह संदेश दिया कि समाज में यदि सेवा की भावना जागृत हो, तो छोटे-छोटे प्रयास भी बड़े परिवर्तन का कारण बन सकते हैं। ऐसे कार्य न केवल जरूरतमंदों को राहत पहुंचाते हैं, बल्कि समाज में आपसी सहयोग, एकता और मानवता की भावना को भी मजबूत करते हैं।
अंत में महिला समाज एवं समिति के सभी सदस्यों ने भविष्य में भी इस प्रकार के सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया। इस सेवा कार्य मे प्रमुख रूप से के हेमलता, एल कुमारी, के धनलक्ष्मी, के वरलक्ष्मी, डी पदमा, जी सरस्वती, ए.वरलक्ष्मी, के अन्नपूर्णा, वाय. रेवती, सीएच हिमावती, के रत्ना, हर्षा, नित्या, डॉ. के चिरंजीवुलु, के उमाशंकर राव, एम पापाराव, बबलू, यू अनिल कुमार, जी जगन्नाथ राव, जे डी खान, दीपक कुमार, सीएच अप्पलस्वामी, बी रामाराव, कृष्णा मूर्ति, के कृष्णा मूर्ति, श्रीनू भैया, एल गणेश, के रोहित, ई तुलसीदास, सीएच गणपति, डी येसैया,बी अप्पाराव और जी माधव राव आदि उपस्थित हुए।
ज्वाला प्रसाद अग्रवाल, कार्यालय शाप न. 2 संतोषी मंदिर परिसर,गया नगर दुर्ग , छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
+91 99935 90905
amulybharat.in@gmail.com
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 49001
Copyright © Amuly Bharat News ©2023-24. All rights reserved | Designed by Global Infotech
Add Comment