
नईदिल्ली। पश्चिम बंगाल में पहले चरण और तमिलनाडु में सभी सीटों पर विधानसभा चुनाव के लिए मतदान खत्म हो गया है। दोनों ही राज्यों में मतदाताओं की भागीदारी ने पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। पश्चिम बंगाल में 91.40 प्रतिशत तो तमिलनाडु में 84.35 प्रतिशत मतदान हुआ है। मतदान के दौरान पश्चिम बंगाल में कई जगह पर हिंसा देखने को मिली है। वहीं, तमिलनाडु में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हुआ।
मुर्शिदाबाद में उपद्रवियों ने आम जनता उन्नयन पार्टी (एजेयूपी) के प्रमुख हुमायूं कबीर की कार पर लाठी और ईंटों से हमला कर दिया। इसके बाद हुमायूं धरने पर बैठ गए। दक्षिण मिदनापुर में कुमारगंज सीट से भाजपा प्रत्याशी सुवेंदु सरकार को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। मालदा के ही हरिश्चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में टीएमसी के 2 गुट आपस में भिड़ गए। सिलीगुड़ी के बूथ संख्या 26/237 पर टीएमसी और भाजपा के कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई।
कोलकाता में रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, चुनाव के पहले चरण में अब तक हुई वोटिंग से संकेत मिलता है कि टीएमसी पहले से ही जीत की स्थिति में है। मुझे किसी भी पद में कोई दिलचस्पी नहीं है। मैं तो बस केंद्र में भाजपा सरकार का अंत चाहती हूं। वे बंगाल पर जितना हमला करेंगे, हम उतनी ही ज्यादा जीत हासिल करेंगे। आप बंगाल पर जितना ज्यादा हमला करेंगे, टीएमसी उतनी ही जीतेगी।
पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम सीट पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शुभेंदु अधिकारी मैदान में हैं। खडग़पुर सदर सीट पर भाजपा के दिलीप घोष का मुकाबला टीएमसी के प्रदीप सरकार से है। बहरामपुर से कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी मैदान में हैं। डोमकल से हुमायूं किस्मत आजमा रहे हैं। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन कोलाथुर से उतरे हैं। अभिनेता थलापति विजय पहली बार पेरंबूर से चुनावी मैदान में हैं। उदयनिधि स्टालिन चेपॉक तिरूवल्लिकेनी से चुनाव लड़ रहे हैं।
तमिलनाडु में 2011 में सबसे ज्यादा 78.3 प्रतिशत मतदान हुआ था। तब एआईएडीएमके ने डीएमके को सत्ता से हटा दिया था। इसके बाद 2016 में 74.30 प्रतिशत और 2021 में 73.63 प्रतिशत मतदान हुआ था। वहीं, पश्चिम बंगाल में पिछले 4 चुनावों से मतदान लगातार 80 प्रतिशत से ज्यादा हो रहा है। 2021 में 82.30 प्रतिशत, 2016 में 82.66 प्रतिशत, 2011 में 84 प्रतिशत और 2006 में 81.97 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस बार सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं।
विधानसभा चुनावों के साथ ही महाराष्ट्र की बारामती और राहुरी और गुजरात की उमरेठ सीट पर उपचुनाव भी हुए हैं। सुबह 9 बजे तक उमरेठ में 10 प्रतिशत, बारामती में 8.01 प्रतिशत और राहुरी में 6.39 प्रतिशत वोट डाले गए हैं। बारामती सीट महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री रहे अजित पवार के निधन के चलते खाली हुई है। यहां से उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार मैदान में हैं। कांग्रेस ने अजित के सम्मान में यहां उम्मीदवार नहीं उतारा है।
ज्वाला प्रसाद अग्रवाल, कार्यालय शाप न. 2 संतोषी मंदिर परिसर,गया नगर दुर्ग , छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
+91 99935 90905
amulybharat.in@gmail.com
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 49001
Copyright © Amuly Bharat News ©2023-24. All rights reserved | Designed by Global Infotech
Add Comment