महापौर ने प्रभारी एवं निगम आयुक्त के साथ तत्काल मौके पर पहुंच,स्थिति का लिया जायजा लेकर अधिकारियों को शीघ्र जल सप्लाई बहाल करने के दिए निर्देश,
दुर्ग/नगर पालिक निगम/ शहर के 42 एमएलडी फिल्टर प्लांट स्थित ब्लीचिंग पावडर स्टोर में शनिवार शाम अचानक आए आंधी तूफान के दौरान हुए शॉर्ट सर्किट के चलते अचानक आग लगने की घटना सामने आई,जिससे शहर के कुछ क्षेत्रों की पेयजल व्यवस्था प्रभावित हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही नगर निगम
महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल एवं जल कार्य विभाग प्रभारी श्रीमती लीना दिनेश देवांगन के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और स्थिति का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बताया जा रहा है कि फिल्टर प्लांट के स्टोर में बड़ी मात्रा में जल शुद्धिकरण में उपयोग होने वाले ब्लीचिंग पावडर का भंडारण किया गया था। आंधी तूफ़ान के कारण बिजली खंब से शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग से स्टोर के भीतर रखे सामान को नुकसान पहुंचा है। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया जिससे बड़ा हादसा टल गया।
महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने मौके पर अधिकारियों से पूरी जानकारी लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने एवं शीघ्र जल सप्लाई बहाल करने के निर्देश दिए इसके अलावा वे स्वयं घूमकर 42 एमएलडी प्लांट के सभी मोटरो के अलावा 24 एमएलडी में चल रहे मोटर पंपों का अवलोकन कर सभी तकनीकी खामियों को दूर कर करने के निर्देश दिए वहीं जल कार्य विभाग प्रभारी लीना दिनेश देवांगन ने भी मौके पर काफी देर मौजूद रहकर अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ समन्वय करते हुए व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग की।
उन्होंने कहा कि नागरिकों को कम से कम परेशानी हो, इसके लिए विभागीय अमला लगातार कार्य कर रहा है और सप्लाई को जल्द सामान्य करने हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
निगम प्रशासन के अनुसार तकनीकी सुधार एवं आवश्यक व्यवस्थाओं के बाद रविवार सुबह-शाम तक पेयजल सप्लाई सामान्य होने की संभावना है। आग से हुए नुकसान का आकलन भी विभागीय अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है।
इस दौरान निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल,पार्षद श्रीमती रंजिता पाटिल, कार्यपालन अभियंता प्रकाश थवानी,सहायक अभियंता गिरीश दीवान,उप अभियंता विनोद मांझी, जल निरीक्षक नारायण ठाकुर सहित निगम के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
ज्वाला प्रसाद अग्रवाल, कार्यालय शाप न. 2 संतोषी मंदिर परिसर,गया नगर दुर्ग , छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
+91 99935 90905
amulybharat.in@gmail.com
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 49001
Copyright © Amuly Bharat News ©2023-24. All rights reserved | Designed by Global Infotech
Add Comment