किशोरी बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु मुफ्त टीकाकरण जारी
महापौर की अपील: अपनी बेटियों को अवश्य लगवाएं HPV वैक्सीन, यह पूरी तरह सुरक्षित
दुर्ग/ नगर पालिक निगम दुर्ग क्षेत्रांतर्गत आज महापौर अलका बाघमार जनप्रतिनिधियों के साथ शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, धमधा नाका में आयोजित HPV वैक्सीनेशन कार्यक्रम में पहुँचीं। इस दौरान उन्होंने उपस्थित नागरिकों से संवाद कर टीकाकरण के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम में एमआईसी सदस्य देव नारायण, रंजीता पाटिल, विद्यावती सिंह, सावित्री दमाहे, सुरूचि उमरे, अरुण सिंह,युवराज कुंजाम,ललिता ठाकुर सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
महापौर ने जानकारी देते हुए बताया कि HPV (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) सर्वाइकल कैंसर का प्रमुख कारण है। 14-15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरी बालिकाओं को इस गंभीर बीमारी से बचाव हेतु दुर्ग शहर के सभी शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में निःशुल्क HPV वैक्सीन लगाई जा रही है।
उन्होंने सभी पालकों से अपील की कि वे अपनी बेटियों को समय पर HPV वैक्सीन अवश्य लगवाएं, जिससे उन्हें भविष्य में सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षित रखा जा सके।
महापौर ने समस्त वार्ड जनप्रतिनिधियों से भी आग्रह किया कि वे अपने-अपने वार्डों में अधिक से अधिक लोगों को HPV वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करें, ताकि यह अभियान सफल हो सके।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह वैक्सीन पूर्णतः सुरक्षित है तथा किशोरावस्था में लगवाना अधिक प्रभावी होता है।
ज्वाला प्रसाद अग्रवाल, कार्यालय शाप न. 2 संतोषी मंदिर परिसर,गया नगर दुर्ग , छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
+91 99935 90905
amulybharat.in@gmail.com
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 49001
Copyright © Amuly Bharat News ©2023-24. All rights reserved | Designed by Global Infotech
Add Comment