दुर्ग,नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा राज्य शासन के निर्देशानुसार सुशासन तिहार-2026 के अंतर्गत शहर में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 01 मई से 23 मई 2026 तक नगर निगम सीमा क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में प्रतिदिन प्रातः 09:00 बजे से सायं 04:00 बजे तक आयोजित किए जा रहे हैं।इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं में पारदर्शिता लाना, उनका प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना तथा नागरिकों की समस्याओं का त्वरित एवं स्थल पर ही समाधान करना है, जिससे सुशासन को और अधिक सशक्त बनाया जा सके।
07 मई 2026 (गुरुवार) को आयोजित होने वाले शिविर का विवरण इस प्रकार है,
स्थान: शासकीय प्राथमिक शाला, कतुलबोर्ड, वार्ड क्रमांक 60
लाभान्वित वार्ड: 14 से 24, 47, 58, 59 एवं 60
शिविर में नागरिकों को राशन कार्ड, श्रमिक कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पेंशन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आधार कार्ड, सूर्य योजना सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं से संबंधित समस्याओं के निराकरण की सुविधा प्रदान की जाएगी। साथ ही शिकायत एवं मांग संबंधी आवेदनों का भी मौके पर समाधान किया जाएगा।
नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा अपील,
नगर निगम द्वारा समस्त वार्डवासियों से अपील की गई है कि वे शिविर में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपनी समस्याओं का त्वरित निराकरण कराएं तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ उठाएं।
ज्वाला प्रसाद अग्रवाल, कार्यालय शाप न. 2 संतोषी मंदिर परिसर,गया नगर दुर्ग , छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
+91 99935 90905
amulybharat.in@gmail.com
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 49001
Copyright © Amuly Bharat News ©2023-24. All rights reserved | Designed by Global Infotech
Add Comment