संपत्तिकर में छूट, सड़क चौड़ीकरण, सौंदर्यीकरण और व्यावसायिक प्रस्तावों पर बनी सहमति,
प्रशासनिक भवन, मजार के पास दुकान निरस्त करने का निर्णय,
भीषण गर्मी को देखते हुए जल संरक्षण की अपील, टोटी लगवाने के निर्देश,
दुर्ग/ नगर पालिक निगम/सोमवार को नगर पालिक निगम दुर्ग की महापौर अलका बाघमार की अध्यक्षता में एमआईसी (मेयर इन काउंसिल) सदस्यों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।शाम 4 बजे डाटा सेंटर में आयोजित इस बैठक में निर्माण कार्यों, शहर सौंदर्यीकरण, सड़क चौड़ीकरण, कर व्यवस्था एवं विभिन्न विकास कार्यों से जुड़े कई अहम एजेंडों पर विस्तार से चर्चा की गई। चर्चा उपरांत अनेक प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई,
इस अवसर पर आयुक्त सुमित अग्रवाल,एमआईसी सदस्य देव नारायण चन्द्राकर,नरेंद्र बंजारे, शेखर चन्द्राकर, लीना दिनेश देवांगन,ज्ञानेश्वर ताम्रकर,काशीराम कोसरे,नीलेश अग्रवाल,मनीष साहू,लीनधर पाल,शिव नायक,शशि साहू,हर्षिका संभव जैन,कार्यपालन अभियंता विनीता वर्मा,प्रकाश चंद थवानी,मो.सलीम सिद्दीकी,गिरीश दिवान,दुर्गेश गुप्ता,सुरेश केवलानी, रेवाराम मनु,अभ्दय मिश्रा सहित अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।
बैठक में महापौर द्वारा मंगाए गए 10 बिंदुओं पर विभागीय जानकारी प्रस्तुत की गई और संबंधित विषयों पर सदस्यों ने विचार-विमर्श किया।
नगर निगम के बाजार विभाग के नियंत्रणाधीन नव-निर्मित जलगृह व्यावसायिक परिसर की तेरहवीं निविदा पर भी चर्चा हुई। निविदाकारों में श्रीमती गणेश्वरी पटेल, सौरभ पटेल, राघवेंद्र वर्मा, रूप सिंह वर्मा, रिचा अग्रवाल एवं रितेश अग्रवाल शामिल रहे।ऑफर दर ऑफसेट मूल्य से अधिक होने के कारण इस विषय को भी अगले एमआईसी में निर्णय हेतु रखा गया है,जिसको स्वीकृति दी गई।
बैठक में शहर के करदाताओं को राहत देते हुए संपत्तिकर में छूट देने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। वर्ष 2026-27 में अग्रिम संपत्तिकर जमा करने वाले करदाताओं को अप्रैल से जून तक 6 प्रतिशत, जुलाई से सितंबर तक 4 प्रतिशत तथा अक्टूबर से दिसंबर तक 2 प्रतिशत की छूट देने का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया।
मनीष पारख (मेघगंगा ग्रुप) द्वारा अग्रसेन चौक तक स्वयं के व्यय से सौंदर्यीकरण कार्य कराने संबंधी प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी गई।
शहर के अधोसंरचना विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं पर भी बैठक में चर्चा हुई। इनमें नगरोत्थान योजना अंतर्गत धमधा मार्ग से आदित्य नगर होते हुए रायपुर नाका अंडरब्रिज तथा हनुमान नगर से जुनवानी रोड तक सड़क चौड़ीकरण एवं उन्नयन कार्य शामिल हैं।
इसके अलावा राजेंद्र पार्क चौक से शहीद चौक होते हुए अंडरब्रिज तक तथा आईएमए चौक से अग्रसेन चौक तक फोरलेन सड़क निर्माण कार्य पर भी चर्चा की गई। अधोसंरचना मद अंतर्गत साइंस कॉलेज के बाजू स्थित केनाल रोड पर जीई रोड से स्टेशन रोड तक केनाल रोड निर्माण कार्य को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।
बैठक के अंत में प्रशासनिक भवन के पीछे मजार के समीप स्थित दुकान को निरस्त करने का निर्णय लिया गया।
महापौर ने विद्युत एवं जल कार्य विभाग के अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। बैठक में कुआँ चौक क्षेत्र में यातायात बाधित करने वाले ठेले-खोमचे हटाने और दोबारा अतिक्रमण न होने की सख्त हिदायत दी गई।
पुराना बस स्टैंड से कपड़ा मार्केट तक नो वेंडिंग जोन घोषित किया गया। साथ ही महिला समृद्धि बाजार की दुकान खाली कराने हेतु पुनः नोटिस जारी करने और ओम ज्वेलर्स द्वारा किए गए सड़क अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए गए।
बैठक में कहा गया कि भीषण गर्मियों को ध्यान में रखते हुए नागरिक पानी व्यर्थ न बहने दें। अपने घर एवं घर के बाहर लगे नलों में अनिवार्य रूप से टोटी लगवाएं, ताकि पानी की बचत सुनिश्चित हो सके।
साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे प्रातःकालीन निरीक्षण कर जिन स्थानों पर नलों में टोटी नहीं लगी है, वहां टोटी लगवाने की कार्रवाई सुनिश्चित करें।
ज्वाला प्रसाद अग्रवाल, कार्यालय शाप न. 2 संतोषी मंदिर परिसर,गया नगर दुर्ग , छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
+91 99935 90905
amulybharat.in@gmail.com
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 49001
Copyright © Amuly Bharat News ©2023-24. All rights reserved | Designed by Global Infotech
Add Comment