• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
ताज़ा समाचार और भी
महापौर अलका बाघमार ने वार्ड 59 में किया सफाई व्यवस्था का निरीक्षण, नाली निकासी सुधार के दिए निर्देश
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 5 मई 2026,  01:09 PM IST
  • 64
महापौर अलका बाघमार ने वार्ड 59 में किया सफाई व्यवस्था का निरीक्षण, नाली निकासी सुधार के दिए निर्देश

वार्ड पार्षद की शिकायत पर तुरंत पहुंचीं महापौर, अधिकारियों को मौके पर दिए निर्देश,

डेमेज नालियों के रिपेयर और नियमित मॉर्निंग निरीक्षण के निर्देश,

दुर्ग / / नगर पालिक निगमनगर पालिक निगम दुर्ग की महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने आज लोक कर्म प्रभारी देवनारायण चन्द्राकर, पार्षद श्रीमती नीलम शिवेंद्र परिहार, अरुण सिंह, शिवेंद्र परिहार,सहायक अभियंता राजेन्द्र ढबाले,स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, उपअभियंता पंकज साहू सहित निगम अमले के साथ वार्ड क्रमांक 59 कातुलबोर्ड हरिनगर क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान पार्षद श्रीमती नीलम शिवेंद्र परिहार द्वारा क्षेत्र में नालियों में जमा गंदगी एवं जल निकासी की समस्या की शिकायत पर महापौर तत्काल मौके पर पहुंचीं और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने नालियों में जमी गंदगी और अवरुद्ध जल निकासी को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को तुरंत समाधान करने के निर्देश दिए।Image after paragraph

महापौर ने स्पष्ट रूप से कहा कि जहां-जहां नालियां क्षतिग्रस्त (डेमेज) हैं, उनका शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण रिपेयर किया जाए, ताकि पानी की सुचारु निकासी सुनिश्चित हो सके और नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए नियमित रूप से मॉर्निंग निरीक्षण किया जाए और लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।महापौर श्रीमती बाघमार ने वार्ड क्रमांक 59 हरिनगर के क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। 

उन्होंने कहा कि नगर निगम नागरिकों की मूलभूत सुविधाओं के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और हर समस्या का निराकरण प्राथमिकता के साथ किया जाएगा।जन संपर्क/राजू बक्शी

RO. NO 13783/ 27

RO. NO 13783/ 27

Add Comment


Add Comment

RO. NO 13783/ 27
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13783/ 27
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13783/ 27
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13783/ 27
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter