मैन्युअल कार्य की तुलना में कई गुना तेज हुई सफाई व्यवस्था,
रात्रिकालीन सफाई से ट्रैफिक बाधित हुए बिना हो रहा कार्य,
15 किलोमीटर सड़क की सफाई महज 8 घंटे में संभव,
दुर्ग/ /नगर पालिक निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देशानुसार शहर की स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में अब नगर निगम द्वारा आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए सड़क सफाई कार्य में उल्लेखनीय तेजी लाई गई है।शहर क्षेत्र के अंतर्गत निगम प्रशासन द्वारा रोड स्वीपिंग (मशीन आधारित सफाई) कार्य को ट्रैफिक कम होने के पश्चात रात्रिकालीन समय में संचालित किया जा रहा है। इस पहल से न केवल सफाई कार्य में गति आई है, बल्कि दिन के समय यातायात भी प्रभावित नहीं हो रहा है।
उक्त आधुनिक मशीन की विशेषता यह है कि यह लगभग 15 किलोमीटर लंबी एवं 10 फीट चौड़ा क्षेत्रफल को मात्र 8 घंटे में साफ करने की क्षमता रखती है। इससे पहले यही कार्य मैन्युअल रूप से करने में लगभग एक सप्ताह का समय लगता था।
जानकारी के मुताबिक मशीन के माध्यम से सफाई कार्य में न केवल समय की बचत हो रही है, बल्कि गुणवत्ता में भी उल्लेखनीय सुधार आया है। उन्होंने बताया कि निगम का लक्ष्य है कि शहर की सभी प्रमुख सड़कों को नियमित रूप से मशीन के माध्यम से साफ कर नागरिकों को स्वच्छ एवं सुंदर वातावरण उपलब्ध कराया जाए।
नगर निगम प्रशासन द्वारा किए जा रहे इस नवाचार से शहरवासियों को साफ-सुथरी सड़कें मिलने के साथ ही स्वच्छता के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी।जन संपर्क/राजू बक्शी
ज्वाला प्रसाद अग्रवाल, कार्यालय शाप न. 2 संतोषी मंदिर परिसर,गया नगर दुर्ग , छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
+91 99935 90905
amulybharat.in@gmail.com
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 49001
Copyright © Amuly Bharat News ©2023-24. All rights reserved | Designed by Global Infotech
Add Comment