बघेरा पानी टंकी के पास पाइप लाइन लीकेज, निगम द्वारा रिपेयरिंग कार्य शुरू
प्रभावित क्षेत्रों में टैंक से होगी जल आपूर्ति, नागरिकों से जल संग्रहण की अपील
दुर्ग/ /नगर पालिक निगम दुर्ग क्षेत्र के बघेरा स्थित पानी टंकी के पास बड़ी पाइप लाइन में लीकेज होने के कारण शुद्ध पेयजल का व्यापक स्तर पर बहाव हो रहा है, जिससे जलप्रदाय व्यवस्था प्रभावित हुई है।
स्थिति को देखते हुए निगम द्वारा पाइप लाइन रिपेयरिंग कार्य अत्यावश्यक रूप से कराया जा रहा है।
कार्य दिनांक 19 मई 2026 मंगलवार से 20 मई 2026 बुधवार तक जारी रहेगा। इस दौरान संबंधित क्षेत्रों में जलप्रदाय प्रभावित रहेगा। निगम प्रशासन द्वारा आवश्यकता अनुसार प्रभावित क्षेत्रों में टैंकर के माध्यम से पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था की जाएगी।
नगर निगम द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि वे समय पूर्व पर्याप्त मात्रा में पानी का संग्रहण कर लें ताकि असुविधा से बचा जा सके।
प्रभावित क्षेत्र निम्नानुसार हैं –
वार्ड क्रमांक 56 बघेरा एवं एसटीएफ कॉलोनी पूरा वार्ड
वार्ड क्रमांक 01 नया पारा एवं पंचशील नगर पूरा वार्ड वार्ड क्रमांक 02 राजीव नगर पूरा वार्ड वार्ड क्रमांक 03 मठपारा पूरा वार्ड,वार्ड क्रमांक 04 गयानगर पूरा वार्ड,वार्ड क्रमांक 35 बजरंग नगर (टीला आंशिक क्षेत्र) निगम प्रशासन के अनुसार कार्य पूर्ण होने के पश्चात दिनांक 21 मई 2026 से जलप्रदाय सामान्य रूप से प्रारंभ कर दिया जाएगा।
ज्वाला प्रसाद अग्रवाल, कार्यालय शाप न. 2 संतोषी मंदिर परिसर,गया नगर दुर्ग , छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
+91 99935 90905
amulybharat.in@gmail.com
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 49001
Copyright © Amuly Bharat News ©2023-24. All rights reserved | Designed by Global Infotech
Add Comment