• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
ताज़ा समाचार और भी
बारिश पूर्व तैयारियों को लेकर महापौर व आयुक्त निर्देश, नालों की सफाई और जलभराव क्षेत्रों पर विशेष फोकस
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 18 मई 2026,  08:09 PM IST
  • 241
बारिश पूर्व तैयारियों को लेकर महापौर व आयुक्त निर्देश, नालों की सफाई और जलभराव क्षेत्रों पर विशेष फोकस

शहर के प्रमुख नालों की सफाई तेज, जलभराव वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी,

दुर्ग//नगर पालिक निगम क्षेत्र में आगामी बारिश को देखते हुए महापौर अलका बाघमार एवं आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देश पर निगम प्रशासन स्वास्थ्य विभाग द्वारा शहर की व्यवस्थाओं को लेकर लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। 

बारिश के दौरान नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए नालों की सफाई, जल निकासी व्यवस्था तथा जलभराव वाले क्षेत्रों में विशेष कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है।

नगर निगम द्वारा शहर के छोटे-बड़े नालों की सफाई युद्ध स्तर पर कराई जा रही है। विशेष रूप से उन क्षेत्रों पर ध्यान दिया जा रहा है जहां हर वर्ष बारिश के दौरान पानी भरने की समस्या उत्पन्न होती है। इसके अलावा मुख्य नालों से गाद निकालने एवं कचरा हटाने का कार्य भी तेजी से जारी है ताकि पानी का प्रवाह बाधित न हो।

50 सफाई गैंग की अतिरिक्त टीम तैनात

नगर निगम प्रशासन द्वारा बारिश पूर्व सफाई व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से लगभग 50 सफाई सफाई गैंग की अतिरिक्त टीम भी लगाई गई है। सुरुवात शंकर नाला मुक्तिधाम के पीछे से सुरुवात कर सुराना कालेज केलबाडी नाला सहित आज पोटिया नाला किया गया।

साथ ही जलभराव वाले स्थानों की पहचान कर वहां विशेष व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।यह टीम संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित निगरानी करते हुए तत्काल सफाई कार्य करेगी। 

महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने कहा कि शहरवासियों को बारिश के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए निगम प्रशासन पूरी गंभीरता से कार्य कर रहा है। सभी नालों की समय पर सफाई कराई जा रही है तथा जिन क्षेत्रों में जलभराव की समस्या रहती है वहां विशेष निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बारिश पूर्व सभी आवश्यक तैयारियां समय सीमा में पूर्ण की जाएं।

आयुक्त सुमित अग्रवाल ने कहा कि निगम की टीम लगातार फील्ड में कार्य कर रही है। सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए अतिरिक्त सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। 

जलभराव एवं नाली जाम जैसी समस्याओं से निपटने के लिए कंट्रोल व्यवस्था भी बनाई जा रही है ताकि शिकायत प्राप्त होते ही तत्काल कार्यवाही की जा रही है।

RO. NO 13783/ 27

RO. NO 13783/ 27

Add Comment


Add Comment

RO. NO 13783/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13783/ 27
921060520260450131007062156.jpg
RO. NO 13783/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13783/ 27
921060520260450131007062156.jpg





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter