दुर्ग। खेतों एवं ग्राम पंचायत क्षेत्रों में लगे ट्यूबवेल से कॉपर वायर चोरी करने वाले गिरोह का पुलगांव पुलिस ने खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों एवं चोरी का माल खरीदने वालों के कब्जे से लगभग 225 मीटर कॉपर वायर और अन्य विद्युत सामग्री बरामद की है। लगातार चोरी की घटनाओं में संलिप्त पाए जाने पर आरोपियों के विरुद्ध संगठित अपराध की धाराओं के तहत भी कार्रवाई की गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम चांगोरी निवासी तुलसीराम देशमुख ने 25 मार्च 2025 को थाना पुलगांव में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके खेत में लगे ट्यूबवेल से लगभग 100 मीटर कॉपर वायर अज्ञात चोर चोरी कर ले गए हैं। मामले में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।
विवेचना के दौरान संदेह के आधार पर आरोपी चंदू लोहार, वासु यादव एवं शंकर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी करना स्वीकार करते हुए चोरी किए गए कॉपर वायर को रायपुर निवासी सहल उद्दीन को बेचना बताया। पुलिस ने सहल उद्दीन के कब्जे से करीब 100 मीटर कॉपर वायर, जिसकी कीमत लगभग 15 हजार रुपये बताई गई है, बरामद कर जब्त किया।
इसी प्रकार 25 मई 2026 को ग्राम अंजोरा के सरपंच संतोष सारथी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि पंचायत तालाब क्षेत्र स्थित ट्यूबवेल से लगभग 90 मीटर कॉपर वायर चोरी हो गया है। जांच के दौरान आरोपियों ने उक्त वायर को रायपुर मौदहापारा निवासी जय नारायण को बेचना स्वीकार किया। पुलिस ने जय नारायण के कब्जे से करीब 90 मीटर कॉपर वायर, जिसकी कीमत लगभग 12 हजार रुपये है, बरामद किया।
इसके अलावा थाना पुलगांव के एक अन्य प्रकरण में आरोपियों ने 20 मई 2026 को ग्राम पीछेकर क्षेत्र में तीन अलग-अलग स्थानों से ट्यूबवेल के कॉपर वायर चोरी करना स्वीकार किया। इस मामले में पुलिस ने करीब 35 मीटर वायर जब्त किया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी आर्थिक लाभ प्राप्त करने की नीयत से खेतों एवं सार्वजनिक स्थानों पर लगे ट्यूबवेल के कॉपर वायर चोरी कर रहे थे। लगातार चोरी की घटनाओं में संलिप्त पाए जाने पर आरोपियों के विरुद्ध धारा 317 बीएनएस एवं संगठित अपराध की धारा 112 बीएनएस के तहत भी कार्रवाई की गई है। सभी आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों में चंदू लोहार, वासु यादव, शंकर, रायपुर निवासी सहल उद्दीन तथा मौदहापारा रायपुर निवासी जय नारायण शामिल हैं।
इस कार्रवाई में थाना पुलगांव पुलिस टीम, चौकी प्रभारी अंजोरा उप निरीक्षक चंद्रशेखर सोनी, प्रधान आरक्षक सुरेश रात्रे, आरक्षक तोमर, योगेश, थानेश्वर, चंद्रभान यादव एवं झरना देशमुख की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गया माल बरामद किया।
दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से खेतों, पंचायत परिसरों एवं सार्वजनिक स्थलों पर लगे विद्युत उपकरणों की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।
ज्वाला प्रसाद अग्रवाल, कार्यालय शाप न. 2 संतोषी मंदिर परिसर,गया नगर दुर्ग , छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
+91 99935 90905
amulybharat.in@gmail.com
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 49001
Copyright © Amuly Bharat News ©2023-24. All rights reserved | Designed by Global Infotech
Add Comment