दुर्ग। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर धारदार हथियार के साथ आपत्तिजनक पोस्ट साझा कर दबंगई दिखाने वाले दो युवकों के खिलाफ रानी तराई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन एवं डिजिटल साक्ष्य भी जब्त किए हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना रानी तराई क्षेत्र अंतर्गत ग्राम औसर के कुछ युवकों द्वारा इंस्टाग्राम पर धारदार हथियार के साथ आपत्तिजनक पोस्ट साझा की गई थी। यह पोस्ट सोशल मीडिया में तेजी से वायरल होने के साथ समाचार पत्रों में भी प्रकाशित हुई। मामले को गंभीरता से लेते हुए रानी तराई पुलिस ने तत्काल जांच शुरू कर संबंधित आरोपियों की पहचान की और उन्हें थाना लाकर पूछताछ की।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने इंस्टाग्राम में उक्त पोस्ट साझा करना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए विधिवत गिरफ्तार कर 26 मई 2026 को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों में तुलाराम गायकवाड़ (22 वर्ष) एवं गुलशन भारती (20 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम औसर, थाना रानी तराई, जिला दुर्ग शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल फोन एवं इंस्टाग्राम पोस्ट से संबंधित डिजिटल साक्ष्य जब्त किए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी सोशल मीडिया पर रौब झाड़ने और दबंगई प्रदर्शित करने के उद्देश्य से इस प्रकार की पोस्ट साझा कर रहे थे। इस कार्रवाई में थाना रानी तराई पुलिस स्टाफ की त्वरित एवं प्रभावी भूमिका रही। दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक, भय उत्पन्न करने वाली अथवा कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाली पोस्ट साझा न करें। ऐसे मामलों में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
ज्वाला प्रसाद अग्रवाल, कार्यालय शाप न. 2 संतोषी मंदिर परिसर,गया नगर दुर्ग , छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
+91 99935 90905
amulybharat.in@gmail.com
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 49001
Copyright © Amuly Bharat News ©2023-24. All rights reserved | Designed by Global Infotech
Add Comment