सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में अवैध खनिज कारोबार पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो क्रशर संयंत्रों पर ताला जड़ दिया है। रामानुजनगर विकासखंड के पस्ता और छिंदिया क्षेत्र में संचालित ये क्रशर लाइसेंस की अवधि समाप्त होने के बावजूद धड़ल्ले से संचालित किए जा रहे थे। कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने औचक निरीक्षण कर कार्रवाई को अंजाम दिया। जिससे अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
अवैध क्रशर संयंत्रों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
कलेक्टर के निर्देश पर जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रामानुजनगर ब्लॉक के पस्ता और छिंदिया क्षेत्र में संचालित दो क्रशर संयंत्रों की जांच की गई। जांच के दौरान पाया गया कि, दोनों संयंत्रों के लाइसेंस की वैधता समाप्त हो चुकी थी, इसके बावजूद उनका संचालन जारी था।
अवैध संचालन पर क्रशर संयंत्र सील
राजस्व एवं खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर दस्तावेजों की जांच की और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर दोनों क्रशर संयंत्रों को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान परिसर में मौजूद गिट्टी और बोल्डर का भी पंचनामा तैयार कर जब्ती की प्रक्रिया पूरी की गई।
अवैध कारोबार पर प्रशासन का हंटर
प्रशासनिक कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध खनिज कारोबार से जुड़े लोगों में खलबली मच गई है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि, बिना वैध अनुमति के खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
ज्वाला प्रसाद अग्रवाल, कार्यालय शाप न. 2 संतोषी मंदिर परिसर,गया नगर दुर्ग , छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
+91 99935 90905
amulybharat.in@gmail.com
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 49001
Copyright © Amuly Bharat News ©2023-24. All rights reserved | Designed by Global Infotech
Add Comment