दुर्ग। विकसित भारत जी-राम-जी अंतर्गत दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन 15 एवं 16 जून 2026 को किया जा रहा है। प्रशिक्षण का उद्देश्य विकसित भारत के संकल्पों एवं कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की क्षमता संवर्धन करना, कार्यक्रम के विभिन्न घटकों की जानकारी प्रदान करना तथा ग्राम स्तर पर योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए आवश्यक कौशल विकसित करना है। इस प्रशिक्षण में दुर्ग संभाग के दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, राजनांदगांव, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई तथा मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिलों के सहायक परियोजना अधिकारी, कार्यक्रम अधिकारी एवं जिला पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी सहभागी हैं।
प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर एवं सहायक परियोजना अधिकारी (मनरेगा) द्वारा विकसित ग्राम पंचायत योजना (VGPP) के प्रमुख उद्देश्यों एवं घटकों की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि योजना का उद्देश्य ग्राम पंचायतों को आत्मनिर्भर, समृद्ध एवं भविष्य के लिए तैयार बनाना है। योजना के अंतर्गत स्थानीय आर्थिक विकास को बढ़ावा देते हुए ग्रामीण आजीविका को सशक्त बनाने, उद्यमिता को प्रोत्साहित करने तथा सतत विकास हेतु उत्पादक आधारभूत संरचना विकसित करने पर विशेष बल दिया गया है। इसके साथ ही स्थानीय आवश्यकताओं एवं आर्थिक क्षमता के अनुरूप आजीविका उन्मुख आधारभूत संरचना के निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण पर भी जोर दिया गया।
उन्होंने बताया कि विकसित ग्राम पंचायत योजना का तीसरा महत्वपूर्ण आयाम "भविष्य के लिए तैयार ग्राम पंचायतें" है, जिसके अंतर्गत प्रौद्योगिकी, सतत विकास, जलवायु अनुकूलन एवं नवाचार को ग्राम पंचायत विकास योजनाओं में शामिल कर विकसित भारत के लक्ष्य के अनुरूप ग्रामीण परिवर्तन सुनिश्चित किया जाएगा। प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को ग्राम स्तरीय योजना निर्माण, संसाधनों के प्रभावी उपयोग, अभिसरण आधारित विकास कार्यों तथा योजनाओं के सफल क्रियान्वयन संबंधी आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने विकसित ग्राम पंचायत योजना के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करते हुए ग्राम पंचायतों को आर्थिक, सामाजिक एवं पर्यावरणीय दृष्टि से सशक्त बनाने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया। प्रशिक्षण के माध्यम से अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ग्राम स्तर पर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु व्यवहारिक एवं तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराई गई।
ज्वाला प्रसाद अग्रवाल, कार्यालय शाप न. 2 संतोषी मंदिर परिसर,गया नगर दुर्ग , छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
+91 99935 90905
amulybharat.in@gmail.com
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 49001
Copyright © Amuly Bharat News ©2023-24. All rights reserved | Designed by Global Infotech
Add Comment