• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
ताज़ा समाचार और भी
आतंकी साजिश मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार, युवाओं का ब्रेनवॉश कर नेटवर्क खड़ा करने की थी योजना
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 15 जून 2026,  11:10 PM IST
  • 43
एमपी ATS ने आतंकी साजिश मामले में राजस्थान से तीसरे आरोपी शाकिर मेव को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि कथित नेटवर्क सोशल मीडिया के जरिए युवाओं तक पहुंच बनाने और संगठन विस्तार की कोशिश कर रहा था।

भोपाल: मध्य प्रदेश एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) ने आतंकी साजिश से जुड़े मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीसरे आरोपी शाकिर मेव को राजस्थान के अलवर जिले से गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसियों के अनुसार आरोपी कथित नेटवर्क में सेकंड हेड कमांडर की भूमिका निभा रहा था और संगठन विस्तार की गतिविधियों में सक्रिय था।

राजस्थान से गिरफ्तार हुआ तीसरा आरोपी
एटीएस ने शाकिर मेव को अलवर जिले के टप्पुकरा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया। आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद 20 जून तक रिमांड पर भेजा गया है। जांच एजेंसियां उससे नेटवर्क, संपर्कों और अन्य संदिग्ध गतिविधियों के संबंध में पूछताछ कर रही हैं।

फराज से पूछताछ में मिले अहम इनपुट
इस मामले में भोपाल के काजी कैंप क्षेत्र से गिरफ्तार मोहम्मद फराज उर्फ खालिद सैफुल्लाह से पूछताछ के दौरान कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आई हैं। जांच एजेंसियों के अनुसार फराज पर मध्य प्रदेश में कथित नेटवर्क तैयार करने, सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं तक पहुंच बनाने और नए लोगों को जोड़ने की जिम्मेदारी थी।

सोशल मीडिया के जरिए बढ़ाया जा रहा था नेटवर्क
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि टेलीग्राम और व्हाट्सएप ग्रुप्स के माध्यम से युवाओं को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा था। जांच एजेंसियों का दावा है कि फराज पिछले कई वर्षों से डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सक्रिय था और विभिन्न ऑनलाइन समूहों के जरिए नेटवर्क विस्तार की कोशिश कर रहा था।

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

Add Comment


Add Comment

RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg
RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter