• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
ताज़ा समाचार और भी
छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 7 IFS अधिकारियों के तबादले
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 18 जून 2026,  09:37 PM IST
  • 276
छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 7 IFS अधिकारियों के तबादले

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने भारतीय वन सेवा (IFS) के अधिकारियों के प्रशासनिक तबादलों का आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार राज्य के विभिन्न वन मंडलों एवं मुख्यालयों में पदस्थ 7 अधिकारियों को नवीन पदस्थापना दी गई है। यह आदेश प्रशासनिक दृष्टिकोण से तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।

प्रमुख तबादले इस प्रकार हैं:

रोशन कुमार पाण्डेय को मुख्य वन संरक्षक (प्रादेशिक) कांकेर से मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) कार्यालय, रायपुर पदस्थ किया गया।

आलोक कुमार तिवारी को मुख्य वन संरक्षक (प्रादेशिक) जगदलपुर से मुख्य वन संरक्षक (मानव संसाधन विकास) रायपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई।

राम अवतार दुबे को मुख्य वन संरक्षक कार्ययोजना, बिलासपुर से क्षेत्रीय महाप्रबंधक, छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम, रायपुर बनाया गया।

विवेकानंद झा को रायपुर मुख्यालय से मुख्य वन संरक्षक (प्रादेशिक) कांकेर पदस्थ किया गया।

लक्ष्मण सिंह को रायपुर मुख्यालय से प्रभारी वन संरक्षक कार्ययोजना मंडल, बिलासपुर की जिम्मेदारी दी गई।

सत्यभामा मंडावी को वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ मुख्य वन संरक्षक (प्रादेशिक) जगदलपुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया।

मेमलाल खेस को रायपुर से जिला वन अधिकारी, अनुसंधान एवं विस्तार शाखा, रायपुर पदस्थ किया गया।

वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के विशेष सचिव जे.पी. पाठक द्वारा जारी इस आदेश को प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुचारू बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

Add Comment


Add Comment

RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg
RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter