• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
ताज़ा समाचार और भी
घर पर बनाएं करेले की खट्टी-मीठी और चटपटी चटनी
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 22 जून 2026,  10:34 AM IST
  • 101
घर पर बनाएं करेले की खट्टी-मीठी और चटपटी चटनी

करेला का नाम सुनते ही सबसे पहले लोगों के मन में इसके कड़वे स्वाद का ख्याल आता है। करेला काफी कड़वा होता है, जिसके चलते कई लोग इसका सेवन करना पसंद नहीं करते। खासकर बच्चे करेला की सब्जी खाने से बचते हैं। भारतीय रसोई में इससे कई तरह के व्यंजन बनाए जाते हैं। करेले की सब्जी, भरवां करेला, आचार से लेकर जूस तक का सेवन किया जाता है। लेकिन यह बहुत कम लोगों को पता है कि करेले की चटनी भी बनाई जा सकती है।

करेले से खट्टी-मीठी और चटपटी चटनी बनाई जा सकती है। यह चटनी स्वाद में बेहद लाजवाब होती है। इस चटनी को आप रोटी, पराठे से लेकर अन्य कई व्यंजनों के साथ खा सकते हैं। आइए जानते हैं करेले से स्वादिष्ट चटनी बनाने की आसान रेसिपी।

करेले की चटनी बनाने के लिए सामग्री

2-3 करेले (बीज निकले हुए और छोटे टुकड़ों में कटे हुए)
1 मध्यम प्याज (बारीक कटा हुआ)
2-3 हरी मिर्च
4-5 लहसुन की कलियां
1 छोटा चम्मच इमली का पेस्ट या 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस
आधा छोटा चम्मच जीरा
आधा छोटा चम्मच राई
1-2 छोटे चम्मच गुड़ (स्वादानुसार)
आधा छोटा चम्मच काला नमक
2 बड़े चम्मच तेल
आवश्यकता अनुसार पानी

करेले की चटनी बनाने की आसान विधि

करेले को अच्छी तरह धोकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और उसके बीज निकाल लें। करेले की कड़वाहट कम करने के लिए, कटे हुए टुकड़ों पर थोड़ा नमक लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें या फिर नमक वाले पानी में 10 मिनट तक उबाल लें। इसके बाद पानी निकालकर करेले को अलग रख लें।

अब एक कड़ाही या पैन में तेल गरम कर उसमें राई और जीरा डालें। जब ये चटकने लगें, तब हरी मिर्च और लहसुन डालकर कुछ सेकंड तक भून लें। इसके बाद करेले डालें और मध्यम आंच पर 5-7 मिनट तक भूनें, ताकि वे नरम हो जाएं और उनका कच्चापन दूर हो जाए।

जब करेले हल्के सुनहरे रंग के हो जाएं, तब इसमें कटा हुआ प्याज डालकर 2-3 मिनट तक और पकाएं। अब इमली का पेस्ट (या नींबू रस) और गुड़ मिलाएं। गुड़ चटनी को हल्की मिठास देता है, जिससे करेले की कड़वाहट संतुलित हो जाती है। सभी सामग्री को अच्छी तरह मिलाकर गैस बंद कर दें और मिश्रण को ठंडा होने दें।

अब इस मिश्रण को मिक्सर में डालें। इसमें स्वादानुसार नमक और आवश्यकता अनुसार पानी मिलाकर दरदरा या चिकना पीस लें। इसे एक बाउल में निकाल लें और ऊपर से काला नमक छिड़क दें। आपकी खट्टी-मीठी और चटपटी करेले की चटनी तैयार है।

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

Add Comment


Add Comment

RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg
RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter