दुर्ग। दुर्ग शहर में आज सुबह से लगातार हो रही बारिश के बीच शहर के कई वार्डों में जलभराव की गंभीर स्थिति निर्मित हो गई है। स्थिति की जानकारी मिलते ही शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल सुबह से ही विभिन्न प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थानीय नागरिकों से मुलाकात कर हालात का जायजा ले रहे हैं।
निरीक्षण के दौरान शंकर नगर बौद्ध विहार से दुर्गा चौक तक आसपास की गलियों में लगभग 1 से 2 फीट तक पानी भर गया, जिससे आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा वार्ड क्रमांक 9, 10, 11, वार्ड क्रमांक 54 पोटिया आबादी पारा और उरला में भी अनेक घरों में बारिश का पानी घुस गया, जिससे लोगों के घरेलू सामान को नुकसान पहुंचा है और जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है।
स्थानीय नागरिकों ने धीरज बाकलीवाल को बताया कि इस वर्ष नगर निगम द्वारा बड़े नालों एवं नालियों की समय पर और समुचित सफाई नहीं कराई गई, जिसके कारण थोड़ी ही बारिश में जल निकासी व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई। लोगों का कहना है कि यदि प्री-मानसून तैयारियां समय पर पूरी कर ली जातीं, तो ऐसी स्थिति उत्पन्न नहीं होती।
इस दौरान धीरज बाकलीवाल ने कहा कि हर वर्ष बारिश से पहले नगर निगम द्वारा बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन पहली ही बारिश में पूरे शहर की व्यवस्था की वास्तविकता सामने आ गई है। कई वार्ड जलमग्न हैं, लोगों के घरों में पानी भर रहा है और नगर निगम का राहत तंत्र कहीं नजर नहीं आ रहा है।
उन्होंने प्रशासन से मांग की कि प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया जाए, जलभराव वाले क्षेत्रों से शीघ्र पानी निकाला जाए, जरूरतमंद परिवारों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाए तथा बड़े नालों एवं नालियों की सफाई में हुई लापरवाही की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए।
उन्होंने कहा कि यदि नगर निगम समय रहते जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त नहीं करता, तो आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है। कांग्रेस पार्टी आम जनता के साथ खड़ी है और उनकी समस्याओं के समाधान तक संघर्ष जारी रखेगी।
निरीक्षण के दौरान नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले, भोजराम यादव, पूर्व पार्षद विजेंद्र भारद्वाज, भोला कश्यप, हेमराज साहू सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
ज्वाला प्रसाद अग्रवाल, कार्यालय शाप न. 2 संतोषी मंदिर परिसर,गया नगर दुर्ग , छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
+91 99935 90905
amulybharat.in@gmail.com
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 49001
Copyright © Amuly Bharat News ©2023-24. All rights reserved | Designed by Global Infotech
Add Comment