दुर्ग | ज्वाला एक्सप्रेस न्यूज़
महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए दुर्ग पुलिस द्वारा जिलेभर में पिंक पेट्रोलिंग अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत महिला पुलिस अधिकारियों एवं पिंक पेट्रोलिंग टीम ने विभिन्न विद्यालयों, सार्वजनिक स्थलों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष पेट्रोलिंग कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया तथा छात्राओं, अभिभावकों और आम नागरिकों को महिला सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी देकर जागरूक किया।


अभियान के दौरान थाना खुर्सीपार क्षेत्र के पंडित जवाहरलाल नेहरू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (हिंदी माध्यम), स्वामी आत्मानंद विद्यालय एवं श्रीराम चौक में छात्राओं से संवाद कर उन्हें महिला हेल्पलाइन-1091, डायल-112, अभिव्यक्ति ऐप, साइबर सुरक्षा तथा महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। छात्राओं को किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, पीछा करने या संदिग्ध गतिविधि की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया।
इसी प्रकार थाना सुपेला क्षेत्र के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सुपेला में छात्र-छात्राओं को अभिव्यक्ति ऐप एवं महिला सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक किया गया। वहीं थाना पुलगांव क्षेत्र के शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला पुलगांव में छात्राओं एवं शिक्षकों को अभिव्यक्ति ऐप डाउनलोड कराकर पिंक पेट्रोलिंग अभियान की विस्तृत जानकारी दी गई।
थाना भिलाई नगर क्षेत्र में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल (कैंप-2), केपीएस स्कूल, स्वामी आत्मानंद स्कूल, बरोडा टैंक स्कूल, शास्त्री कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय, भिलाई भट्टी पार्क एवं डीएवी पब्लिक स्कूल सहित विभिन्न स्थानों पर पुलिस टीम ने सुरक्षा संवाद आयोजित किए। इस दौरान छात्राओं, अभिभावकों एवं नागरिकों को महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव तथा पुलिस सहायता सेवाओं के उपयोग के बारे में जानकारी दी गई।
दुर्ग पुलिस ने विद्यालय परिसरों एवं छात्राओं के आवागमन मार्गों का निरीक्षण कर सुरक्षा संबंधी फीडबैक भी प्राप्त किया। साथ ही स्कूलों के आसपास घूमने वाले संदिग्ध एवं असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखते हुए किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस को देने की अपील की गई।
दुर्ग पुलिस ने कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने और अपराधों की रोकथाम के उद्देश्य से पिंक पेट्रोलिंग अभियान जिलेभर में नियमित रूप से जारी रहेगा। पुलिस ने सभी महिलाओं, छात्राओं एवं अभिभावकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, पीछा करने, साइबर अपराध या अन्य संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल डायल-112, महिला हेल्पलाइन-1091 अथवा निकटतम पुलिस थाने को दें तथा अभिव्यक्ति ऐप का अधिक से अधिक उपयोग कर सुरक्षित समाज के निर्माण में सहयोग करें।
ज्वाला प्रसाद अग्रवाल, कार्यालय शाप न. 2 संतोषी मंदिर परिसर,गया नगर दुर्ग , छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
+91 99935 90905
amulybharat.in@gmail.com
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 49001
Copyright © Amuly Bharat News ©2023-24. All rights reserved | Designed by Global Infotech
Add Comment