दुर्ग। राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित छात्र आंदोलन में भाग लेने के लिए दुर्ग शहर के युवाओं का एक प्रतिनिधिमंडल दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचा। युवा नेता हेमंत तिवारी के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में पहुंचे युवाओं ने छात्र हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर आयोजित आंदोलन में सक्रिय सहभागिता निभाई।
आंदोलन के दौरान छात्रों ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार, युवाओं के अधिकारों की रक्षा, रोजगार के अवसरों में वृद्धि तथा छात्र समस्याओं के त्वरित समाधान की मांग को लेकर अपनी आवाज बुलंद की। प्रदर्शन में देशभर से आए छात्र संगठनों एवं युवाओं ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया।
युवा नेता हेमंत तिवारी ने कहा कि देश के युवाओं और छात्रों के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर सरकार का ध्यान आकर्षित करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, रोजगार और छात्र हितों से जुड़े विषयों पर युवाओं की आवाज लोकतांत्रिक तरीके से उठाना समय की आवश्यकता है।
दुर्ग से पहुंचे युवाओं ने कहा कि वे छात्र हितों की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाते रहेंगे और लोकतांत्रिक मूल्यों के तहत छात्रों के अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष करेंगे। जंतर-मंतर पर आयोजित इस आंदोलन में युवाओं ने एकजुटता का परिचय देते हुए छात्र हितों के समर्थन में अपनी सहभागिता दर्ज कराई।
ज्वाला प्रसाद अग्रवाल, कार्यालय शाप न. 2 संतोषी मंदिर परिसर,गया नगर दुर्ग , छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
+91 99935 90905
amulybharat.in@gmail.com
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 49001
Copyright © Amuly Bharat News ©2023-24. All rights reserved | Designed by Global Infotech
Add Comment