• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
ताज़ा समाचार और भी
देर आए दुरुस्त आए’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले मुरली मनोहर जोशी, प्रधानमंत्री को भी दी यह सलाह
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 25 जुलाई 2026,  09:42 PM IST
  • 87
देर आए दुरुस्त आए’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले मुरली मनोहर जोशी, प्रधानमंत्री को भी दी यह सलाह

दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन खत्म हो चुका है, सरकार ने छात्रों की सारी मांगे मान ली है। प्रदर्शन की ओर से अगुवाई कर रहे सीजेपी के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह से फिर चर्चा की और अपनी सभी मांगों से अवगत कराया, जिस पर सरकार की ओर से दोनों नेताओं ने हामी भी भरी।

अब धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर भाजपा के कद्दावर और वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी ने एक्स पर कहा है कि देर आए पर दुरुस्त आए।

दरे आए दुरुस्त आए- मुरली मनोहर जोशी

मुरली मनोहर जोशी ने कहा, “देर आए पर दुरुस्त आए। धर्मेंद्र प्रधान ने त्यागपत्र दे दिया है।” आगे प्रधानमंत्री को सलाह देते हुए कहा, “आशा करता हूं कि प्रधानमंत्री जी भी इस पर शीघ्र ही समय के मुताबिक फैसला लेंगे।

आगे उन्होंने छात्रों को बधाई देते हुए लिखा, “उन सभी छात्रों को बधाई देता हूं कि उन्होंने आंदोलन को शांतिपूर्वक समाप्त कर दिया। मैं आशा करता हूँ कि अब भारतीय शिक्षा जगत में शीघ्र शांति स्थापित हो जाएगी और छात्रों को अपने उज्जवल भविष्य तथा प्रगति के लिए व्यापक अवसर प्राप्त होंगे।”


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter