• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
ताज़ा समाचार और भी
वार्ड 40 में गुणवत्ताहीन नाली निर्माण के दौरान क्षतिग्रस्त पाइपलाइन ना सुधारने के कारण जल संकट से नागरिक परेशान
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 27 जुलाई 2026,  03:21 PM IST
  • 193
वार्ड 40 में गुणवत्ताहीन नाली निर्माण के दौरान क्षतिग्रस्त पाइपलाइन ना सुधारने के कारण जल संकट से नागरिक परेशान

निगम प्रशासन शीघ्र सुधार करें नहीं तो आंदोलन किया जाएगा: धीरज बाकलीवाल* 

शहर जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष एवं पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल ने आज दुर्ग शहर के वार्ड क्रमांक 40 सुराना कॉलेज वार्ड के सम्मानित नागरिकों के आव्हान पर वार्ड का दौरा कर स्थानीय नागरिकों से मुलाकात की। जनसमस्याओं को सुनने के पश्चात वार्ड क्रमांक 40 स्थित बाबा आटा चक्की वाली लाइन में नगर निगम द्वारा कराए जा रहे नाली निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।Image after paragraph

निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण क्षेत्रवासियों को पिछले 15 दिनों से पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है, जिससे आमजन को भारी परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि इस निर्माण कार्य की निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय जांच कराई जाए तथा क्षतिग्रस्त पेयजल पाइपलाइन को तत्काल दुरुस्त कर क्षेत्रवासियों को शीघ्र पेयजल उपलब्ध कराया जाए।

इस दौरान दुर्ग नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले एवं मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद अलताफ अहमद साहिल शर्मा, शानू सिन्हा, पाशी अली सहित वार्ड महिलाएं उपस्थित थी।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter