• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
ताज़ा समाचार और भी
दुर्ग जिला अस्पताल में रक्तदाताओं ने दिखाई मानवता, दुर्लभ ब्लड ग्रुप का रक्तदान कर बचाई दो मरीजों की जान
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 30 जुलाई 2026,  09:50 PM IST
  • 145
दुर्ग जिला अस्पताल में रक्तदाताओं ने दिखाई मानवता, दुर्लभ ब्लड ग्रुप का रक्तदान कर बचाई दो मरीजों की जान

Image after paragraph

दुर्ग। जिला चिकित्सालय दुर्ग में गुरुवार को मानवता की मिसाल देखने को मिली। सेंट्रल जेल दुर्ग से लाई गई महिला कैदी रजनी को शरीर में अत्यधिक खून की कमी होने के कारण जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए तत्काल ओ निगेटिव ब्लड की आवश्यकता बताई, लेकिन ब्लड बैंक में यह दुर्लभ रक्त समूह उपलब्ध नहीं था।
इसी दौरान अस्पताल के डिलीवरी वार्ड में भर्ती हेमा देशमुख को भी तत्काल ए निगेटिव ब्लड की जरूरत थी। दोनों मरीजों की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. आशीष कुमार मिंज एवं ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. संत राम चुरेंद्र के मार्गदर्शन में ब्लड बैंक के स्टाफ हिमांशु चंद्राकर ने दुर्लभ रक्त समूह वाले रक्तदाताओं से लगातार संपर्क किया और रक्तदान की अपील की।
लगातार हो रही बारिश के बावजूद रक्तदाताओं ने मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए अस्पताल पहुंचकर रक्तदान किया। नूर अहमद, निशांत ताम्रकार और वंदना राजपूत ने ओ निगेटिव रक्तदान किया, जबकि कंवर पाल ने ए निगेटिव रक्तदान कर दोनों मरीजों के उपचार में महत्वपूर्ण सहयोग दिया।
रक्तदान के दौरान जिला अस्पताल के सलाहकार डॉ. ओम प्रकाश वर्मा, चिकित्सा अधिकारी डॉ. लीयमान चौधरी, लैब टेक्नोलॉजिस्ट रोशन सिंह, नर्सिंग ऑफिसर सती गुप्ता, लैब सुपरवाइजर रूपेश सर्पे, लैब टेक्नीशियन भूपेश दिल्लीवार, तीरथ यादव, निशू एवं माला सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।
अस्पताल प्रबंधन ने सभी रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समय पर किए गए इस रक्तदान से दोनों मरीजों को आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया जा सका। उन्होंने नागरिकों से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील करते हुए कहा कि आपका एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद के लिए जीवनदान बन सकता है।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter