• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
ताज़ा समाचार और भी
वेलनेस स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का खुलासा, मैनेजर व महिला दलाल समेत 9 गिरफ्तार
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 10 अगस्त 2026,  11:02 AM IST
  • 251
वेलनेस स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का खुलासा, मैनेजर व महिला दलाल समेत 9 गिरफ्तार स्मृतिनगर पुलिस की रेड कार्रवाई में करीब 4 लाख के 19 मोबाइल, ₹1,900 नगद और आपत्तिजनक सामग्री जब्त

भिलाई/दुर्ग। जुनवानी स्थित ली वेलनेस स्पा सेंटर में स्पा सेंटर की आड़ में कथित रूप से देह व्यापार संचालित किए जाने का पुलिस ने खुलासा किया है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर स्मृतिनगर पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर स्पा सेंटर में रेड कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने स्पा सेंटर मैनेजर एवं महिला दलाल सहित कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार कार्रवाई के दौरान स्पा सेंटर मैनेजर तनय सोनी द्वारा पैसे लेकर महिलाओं को देह व्यापार के लिए उपलब्ध कराने तथा महिला दलाल हेमा सिंह उर्फ प्रीत के माध्यम से लड़कियों को बुलाए जाने की जानकारी सामने आई। मौके पर ग्राहक एवं अन्य संबंधित व्यक्ति भी पाए गए।

19 मोबाइल और नगदी जब्त

पुलिस ने मौके से 19 मोबाइल फोन, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 4 लाख रुपये बताई गई है, के अलावा ग्राहकों से प्राप्त ₹1,900 नगद जब्त किया है। इसके साथ ही ग्राहकों एवं देह व्यापार के लिए आने वाले व्यक्तियों की जानकारी से संबंधित सामग्री, आपत्तिजनक सामग्री एवं अन्य दस्तावेज भी पुलिस ने अपने कब्जे में लिए हैं।

ऐसे संचालित हो रहा था कथित कारोबार

पुलिस के मुताबिक स्पा सेंटर की आड़ में ग्राहकों से पैसे लेकर महिलाओं को देह व्यापार के लिए उपलब्ध कराया जाता था। महिला दलाल के माध्यम से महिलाओं/लड़कियों को बुलाकर ग्राहकों से संपर्क कराया जाता था, जबकि स्पा सेंटर मैनेजर द्वारा पूरी गतिविधि का संचालन किए जाने की बात सामने आई है।

इन 9 आरोपियों की गिरफ्तारी

पुलिस ने मामले में तनय सोनी (23), हेमा सिंह उर्फ प्रीत (32), रूपेन्द्र जंघेल (39), रितिक सोनी (26), दिनेन्द्र कुमार सोनी (27), हेमंत सिन्हा (28), अविनाश शर्मा उर्फ अभी (32), आनंद कुमार (31) और अरुण पाण्डेय (24) को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी दुर्ग जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के निवासी बताए गए हैं।

इन धाराओं के तहत कार्रवाई

पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 की धारा 3, 4, 5 एवं 7 के तहत वैधानिक कार्रवाई की है। प्रकरण से संबंधित अन्य तथ्यों की जांच एवं दस्तावेजों की पड़ताल की जा रही है।

दुर्ग पुलिस की नागरिकों से अपील

दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी स्पा सेंटर, होटल अथवा अन्य संस्थान में अवैधानिक गतिविधियों की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। पुलिस ने कहा है कि अवैधानिक गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कानून के अनुसार सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

कार्रवाई में थाना सुपेला एवं चौकी स्मृतिनगर पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। टीम ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर रेड कर आरोपियों को गिरफ्तार किया और प्रकरण से संबंधित सामग्री एवं दस्तावेज जब्त किए।


Add Comment


Add Comment

960030820260416021008965415.png





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter