• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
ताज़ा समाचार और भी
डिजिटल पुलिसिंग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी सम्मानित
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 10 अगस्त 2026,  05:22 PM IST
  • 56
डिजिटल पुलिसिंग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी सम्मानित

ऑनलाइन डायरी, ई-चार्जशीट, ई-प्रॉसिक्यूशन, ई-साक्ष्य और CCTNS सहित विभिन्न डिजिटल कार्यों में बेहतर प्रदर्शन पर एसपी विजय अग्रवाल ने दिए प्रशस्ति पत्र

दुर्ग। पुलिसिंग में तकनीक के अधिकतम उपयोग, विवेचना की गुणवत्ता में सुधार और प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दुर्ग पुलिस द्वारा ऑनलाइन पुलिसिंग एवं डिजिटल विवेचना से जुड़े कार्यों की समीक्षा की गई। समीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले थाना प्रभारियों एवं विवेचकों को चिन्हित कर पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

समीक्षा के दौरान ऑनलाइन डायरी एंट्री, ई-चार्जशीट, ई-प्रॉसिक्यूशन, ई-साक्ष्य, ई-साइन, FSL, MLC/PMR, मालखाना, VCNB, F-6, CCTNS तथा DGP/IGP डैशबोर्ड से संबंधित कार्यों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों का चयन किया गया। इसके अलावा BNS के प्रकरणों में 60/90 दिवस की वैधानिक समय-सीमा में चालान प्रस्तुत करने तथा ई-समंस की तामीली में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को भी सम्मानित किया गया।

इन अधिकारियों को मिला सम्मान

निरीक्षक नवीन राजपूत, थाना कोतवाली दुर्ग को ऑनलाइन डायरी एंट्री, FSL एवं VCNB की ऑनलाइन एंट्री तथा II F-6 फॉर्म की एंट्री में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

निरीक्षक केशव राम कोसले, थाना मोहन नगर को सर्वाधिक ऑनलाइन ई-चार्जशीट प्रस्तुत करने के लिए प्रशस्ति पत्र दिया गया।

उप निरीक्षक गुरविंदर सिंह, थाना पुलगांव ने सर्वाधिक ऑनलाइन ई-प्रॉसिक्यूशन दर्ज करने में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

निरीक्षक जितेन्द्र वर्मा, थाना भिलाई नगर को DGP/IGP डैशबोर्ड में सर्वाधिक ऑनलाइन एंट्री के लिए सम्मानित किया गया।

निरीक्षक शिव नारायण सिंह, थाना सुपेला ने मालखाने की ऑनलाइन एंट्री, II F-6 की सर्वाधिक ऑनलाइन एंट्री, ई-साइन, ऑनलाइन FSL भेजने तथा MLC/PMR भेजकर ऑनलाइन रिपोर्ट प्राप्त करने में उत्कृष्ट कार्य किया।

उप निरीक्षक राम नारायण ध्रुव, थाना छावनी को ऑनलाइन ई-चार्जशीट एवं MLC/PMR की ऑनलाइन प्रक्रिया में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

निरीक्षक राकेश खुटेश्वर, थाना जामुल को सर्वाधिक ऑनलाइन ई-साक्ष्य दर्ज करने के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

निरीक्षक राजेश मिश्रा, थाना पाटन ने सर्वाधिक ई-साइन, ई-चार्जशीट तथा BNS के मामलों में 60/90 दिवस की वैधानिक समय-सीमा के भीतर सर्वाधिक चालान प्रस्तुत करने में उत्कृष्ट कार्य किया।

निरीक्षक बसंत बघेल, थाना अमलेश्वर को VCNB की सर्वाधिक ऑनलाइन एंट्री एवं सर्वाधिक ई-समंस तामील करने के लिए सम्मानित किया गया।

निरीक्षक तारिक खान, थाना जामगांव आर ने सर्वाधिक ई-समंस, ई-चार्जशीट तथा 60/90 दिवस की समय-सीमा में सर्वाधिक चालान प्रस्तुत करने में बेहतर प्रदर्शन किया।

निरीक्षक महेश ध्रुव, थाना धमधा को सर्वाधिक ई-प्रॉसिक्यूशन दर्ज करने तथा DGP/IGP डैशबोर्ड की एंट्री में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

मोहन भारद्वाज, थाना उतई ने DGP/IGP डैशबोर्ड में सर्वाधिक ऑनलाइन एंट्री करने में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

अनिल पटेल, थाना नंदिनी को CCTNS में ई-साक्ष्य की ऑनलाइन एंट्री के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

तकनीक आधारित पुलिसिंग को बढ़ावा

दुर्ग पुलिस द्वारा डिजिटल तकनीक के माध्यम से पुलिसिंग को अधिक पारदर्शी, प्रभावी एवं समयबद्ध बनाने पर लगातार जोर दिया जा रहा है। ऑनलाइन रिकॉर्ड, डिजिटल साक्ष्य, ई-चार्जशीट एवं ई-प्रॉसिक्यूशन जैसी व्यवस्थाओं के बेहतर उपयोग से विवेचना की गुणवत्ता बढ़ाने के साथ प्रकरणों के शीघ्र निराकरण का प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि डिजिटल पुलिसिंग से जुड़े कार्यों का निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तकनीक आधारित पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने तथा डिजिटल रिकॉर्ड को नियमित रूप से अद्यतन रखने के निर्देश दिए।

दुर्ग पुलिस का कहना है कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने से पुलिसिंग में प्रतिस्पर्धात्मक भावना बढ़ेगी और ऑनलाइन कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने 


Add Comment


Add Comment

960030820260416021008965415.png





Get Newspresso, our morning newsletter