• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
ताज़ा समाचार और भी
स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों का किया गया अंतिम रिहर्सल
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 13 अगस्त 2026,  08:40 PM IST
  • 100
स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों का किया गया अंतिम रिहर्सल

परेड द्वारा मार्चपास्ट एवं सलामी

 रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति

 जिला आयुष अधिकारी ने निभाई मुख्य अतिथि की भूमिकाImage after paragraph

दुर्ग / जिला मुख्यालय में गरिमामय स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन के लिए आज कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल की मौजूदगी में तैयारियों का अंतिम रिहर्सल किया गया। जिला आयुष अधिकारी डॉ. दिनेश चंद्रवंशी ने मुख्य अतिथि की भूमिका निभाई।

छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल प्रथम बटालियन ग्राउंड में प्रातः 9 बजे आयोजित होने वाले मुख्य समारोह के दौरान ध्वजारोहण, परेड निरीक्षण एवं सलामी की प्रक्रिया का पूर्वाभ्यास किया गया। रिहर्सल के दौरान मुख्य अतिथि ने ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण किया तथा उपस्थित जनों का अभिवादन किया। इस दौरान कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल भी मौजूद रहे। मंच पर मुख्य अतिथि के आगमन, ध्वजारोहण, मार्चपास्ट, हर्ष फायर एवं फोटो सेशन सहित समारोह की विभिन्न गतिविधियों का पूर्वाभ्यास किया गया। प्लाटून कमांडर श्री नीलकंठ वर्मा के नेतृत्व में परेड की टुकड़ियों ने मंच के सामने से गुजरते हुए मुख्य अतिथि को सलामी दी। रिहर्सल के दौरान नगर के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर समारोह की तैयारियों को जीवंत बना दिया।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री विरेन्द्र सिंह, नगर निगम आयुक्त रिसाली श्रीमती मोनिका वर्मा, अपर कलेक्टर श्री हरवंश सिंह मिरी, जिला शिक्षा अधिकारी श्री जगजीत धीर सहित बड़ी संख्या में स्कूल के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।


Add Comment


Add Comment

960030820260416021008965415.png





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter