• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
ताज़ा समाचार और भी
सीबीआई ने सीनियर DME अनमोल उइके को हिरासत में लिया - सूत्र ज्वाला एक्सप्रेस न्यूज
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 14 अगस्त 2026,  07:16 PM IST
  • 137
ब्रेकिंग न्यूज़ | चरोदा PP यार्ड में CBI की बड़ी कार्रवाई सीबीआई ने सीनियर DME अनमोल उइके को हिरासत में लिया - सूत्र ज्वाला एक्सप्रेस न्यूज

सीनियर DME अनमोल उइके से पूछताछ के बाद हिरासत में लिए जाने की सूचना, अन्य लोगों पर भी कार्रवाई की आशंका

भिलाई। रायपुर रेल मंडल के चरोदा स्थित PP यार्ड में CBI की कार्रवाई लगातार चर्चा में बनी हुई है। ठेकेदारों के रनिंग बिल पास करने के एवज में कथित कमीशन मांगने की शिकायत पर गुरुवार देर शाम शुरू हुई CBI की जांच के बाद अब मामले में नया अपडेट सामने आया है।

CBI सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, सीनियर DME अनमोल उइके से लंबी पूछताछ के बाद उन्हें हिरासत में लिए जाने की सूचना है। हालांकि, इस संबंध में CBI की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

 अन्य लोगों पर भी कार्रवाई की आशंका

सूत्रों के मुताबिक, CBI की जांच केवल सीनियर DME के कार्यालय तक सीमित नहीं रह सकती। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और दस्तावेजों के आधार पर कुछ अन्य अधिकारियों अथवा कर्मचारियों से भी पूछताछ और गिरफ्तारी की कार्रवाई जल्द होने की आशंका जताई जा रही है।

CBI द्वारा ठेकेदारों के रनिंग बिल, टेंडर फाइल, वर्क ऑर्डर, भुगतान से जुड़े दस्तावेज और डिजिटल रिकॉर्ड की जांच किए जाने की जानकारी सामने आई है।

 बिल पास करने के बदले कमीशन मांगने की शिकायत

पूरे मामले की शुरुआत उस शिकायत से हुई, जिसमें कथित तौर पर ठेकेदार के रनिंग बिल पास करने और संबंधित कार्यों के एवज में रकम/कमीशन मांगने का आरोप लगाया गया था। शिकायत दिल्ली स्थित CBI कार्यालय तक पहुंचने के बाद टीम ने चरोदा PP यार्ड पहुंचकर कार्रवाई शुरू की।

बताया गया कि करीब आठ अधिकारियों की टीम गुरुवार रात लगभग 8:30 बजे भिलाई पहुंची और सीधे सीनियर DME कार्यालय में जांच शुरू की।

 फाइलों और डिजिटल रिकॉर्ड की पड़ताल

CBI टीम ने कार्यालय में मौजूद टेंडर फाइलों, ठेकेदारों से संबंधित भुगतान रिकॉर्ड, बिलों और अन्य दस्तावेजों की जांच की। डिजिटल रिकॉर्ड और कंप्यूटर से संबंधित सामग्री की भी पड़ताल किए जाने की जानकारी सामने आई है।

जांच का एक महत्वपूर्ण बिंदु यह भी है कि कहीं मेंटेनेंस अथवा अन्य कार्यों के नाम पर बिना काम कराए फर्जी बिलों के माध्यम से भुगतान तो नहीं किया गया।

 2023 में भी CBI कार्रवाई से चर्चा में रहा था PP यार्ड

चरोदा PP यार्ड पहले भी CBI कार्रवाई को लेकर सुर्खियों में रह चुका है। वर्ष 2023 में भी ठेकेदारों से कथित कमीशन लेने के आरोपों को लेकर यहां CBI की कार्रवाई हुई थी।

एक बार फिर CBI की कार्रवाई से रेलवे महकमे में हलचल तेज हो गई है।

 ज्वाला एक्सप्रेस न्यूज़ का अपडेट

CBI सूत्रों के हवाले से सीनियर DME अनमोल उइके को हिरासत में लिए जाने की सूचना सामने आई है। साथ ही मामले में अन्य लोगों पर भी जल्द कार्रवाई की आशंका जताई जा रही है।

हालांकि, हिरासत और संभावित गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि CBI के अधिकृत बयान या न्यायालयीन रिकॉर्ड के सामने आने के बाद ही मानी जाएगी। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि मामले में कितने लोगों की भूमिका सामने आती है और आगे क्या कानूनी कार्रवाई की जाती है।

ज्वाला एक्सप्रेस न्यूज़ लगातार मामले पर नजर बनाए हुए है।


Add Comment


Add Comment

960030820260416021008965415.png





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter