• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
ताज़ा समाचार और भी
जिले के प्रभारी सचिव सोनमणि बोरा आज लेंगे अधिकारियों की समीक्षा बैठक
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 19 अगस्त 2026,  09:57 AM IST
  • 193
जिले के प्रभारी सचिव सोनमणि बोरा आज लेंगे अधिकारियों की समीक्षा बैठक

दुर्ग। छत्तीसगढ़ शासन के प्रमुख सचिव आदिम जाति विकास, अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग और दुर्ग जिले के प्रभारी सचिव श्री सोनमणि बोरा बुधवार, 19 अगस्त 2026 को दुर्ग जिले के प्रवास पर रहेंगे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रभारी सचिव श्री बोरा बुधवार को पूर्वाह्न 11 बजे लोक निर्माण विभाग, दुर्ग के सभाकक्ष में एनसीओआरडी की बैठक लेंगे। इसके बाद वे जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक में शामिल होकर विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की समीक्षा करेंगे।

बैठक में विभागीय योजनाओं की प्रगति, लक्ष्यपूर्ति तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से जुड़े विषयों पर अधिकारियों से जानकारी ली जाएगी। साथ ही जिले में शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की स्थिति की भी समीक्षा किए जाने की संभावना है।


Add Comment


Add Comment






Get Newspresso, our morning newsletter